क्या करती हैं दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी, खूबसूरती में एक्ट्रेस पर पड़ती हैं भारी

Published : Apr 21, 2025, 01:40 PM IST

दिशा पाटनी की बड़ी बहन खुशबू पाटनी एक नेक काम की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में अपने घर के पीछे के खंडहर से एक 9-10 महीने की बच्ची की जान बचाई, जिसके लिए उनकी खूब सराहना हो रही है। जानिए खुशबू पाटनी के बारे में सबकुछ...

PREV
17
कौन हैं खुशबू पाटनी?

खुशबू पाटनी दिशा पाटनी की बड़ी बहन हैं। वे उत्तर प्रदेश के बरेली में परिवार संग रहती हैं। उनके पिता जगदीश पाटनी रिटायर्ड सर्किल ऑफिसर हैं और उनकी मां पद्मा पाटनी हेल्थ इंस्पेक्टर हैं।

27
कितने साल हैं की हैं खुशबू पाटनी?

इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, खुशबू पाटनी 33 साल की हैं। उनका जन्म 23 नवंबर 1991 को बरेली में हुआ था। अगर इस हिसाब से देखें तो वे अपनी बहन दिशा पाटनी ने सिर्फ 7 महीने बड़ी हैं। क्योंकि इसी इंटरनेट पर दिशा पाटनी की जन्म की तारीख 13 जून 1992 बताई गई है। हम दोनों बहनों की उम्र की आधिकारिक पुष्टि नहीं करते हैं।

37
खुशबू पाटनी का फिल्मों से नहीं नाता

दिशा पाटनी ने फिल्मों में आकर अपनी खूबसूरती, बोल्डनेस और अदाकारी से एक्ट्रेस के तौर पर पहचान बनाई है। लेकिन उनकी बहन खुशबू पाटनी का उनसे उलट फिल्मों से कोई नाता नहीं है।

47
कितनी पढ़ी लिखी हैं दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी?

बताया जाता है कि खुशबू ने बरेली के बीबीएल पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की। बाद में उन्होंने उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग भी किया।

57
इंडियन आर्मी में मेजर रही हैं खुशबू पाटनी

इंजीनियरिंग करने के बाद खुशबू पाटनी ने इंडियन आर्मी जॉइन कर ली थी। वे यहां से मेजर की पोस्ट के बाद रिटायर हुई हैं। यही वजह है कि वे अपना पूरा नाम मेजर खुशबू पाटनी लिखती हैं।

67
अब क्या करती हैं खुशबू पाटनी?

खुशबू पाटनी के इंस्टाग्राम बायो के अनुसार वे फिटनेस कोच और एंटरप्रेन्योर हैं। इसी बायो में यह भी लिखा हुआ है कि खुशबू पाटनी काउंसलर और टैरो कार्ड रीडर के तौर पर भी काम करती हैं।

77
इंस्टाग्राम पर खुशबू पाटनी के लाखों फॉलोअर्स

खुशबू पाटनी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर खुशबू पाटनी के 9.96 लाख फॉलोअर्स हैं। वे खुद यहां 746 लोगों को फॉलो करती हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories