दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने बरेली में एक सुनसान बिल्डिंग में रोती हुई बच्ची को बचाया। दीवार फांदकर बच्ची तक पहुँचीं खुशबू ने उसे अस्पताल पहुँचाया और पुलिस को सूचित किया।

Disha Patani Sister Khushboo Patani: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी गूगल से लेकर सोशल मीडिया तक में ट्रेंड कर रही है। कम से कम एक दिन के लिए तो वे अपनी बहन दिशा पाटनी से ज्यादा पॉपुलर हो गई हैं। उन्होंने काम ही ऐसा किया है कि लोग उनकी तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं। दरअसल, उन्होंने एक ऐसी बच्ची की जान बचाई है, जो 9-10 महीने की है और एक सुनसान बिल्डिंग में अकेली रोए जा रही थी। खुशबू ने बिल्डिंग में जाने का कोई और रास्ता ना पाकर उसकी दीवार पर चढ़कर ना उस बच्ची को बचाया, बल्कि उसे फर्स्ट एड देने के बाद पुलिस को इस बारे में जानकारी दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिशा पाटनी की बहन ने बचाई बच्ची की जान

घटना रविवार सुबह की है। खुशबू पाटनी उत्तर प्रदेश के बरेली में रिटायर्ड पिता के साथ रहती हैं। उनकी बिल्डिंग के पास ही एक सुनसान बिल्डिंग से उन्होंने उस 9-10 महीने की बच्ची को बचाया है। दरअसल, खुशबू रविवार को मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। वे कुछ दूर ही गई होंगी कि उन्हें एक सुनसान बिल्डिंग से किसी मासूम के रोने की आवाज़ आई। सर्किल ऑफिसर (सिटी-1) पंकज श्रीवास्तव ने एक बयान में खुशबू की बहादुरी की सराहना की। उन्होंने बताया, "उस स्ट्रक्चर (बिल्डिंग) का को डायरेक्ट एक्सेस नहीं था। इसलिए वे (खुशबू) हिम्मत दिखाते हुए दीवार पर चढ़ीं उर उस जगह तक पहुंचीं, जहां से बच्ची के रोने की आवाज़ आ रही थी। अंदर जाकर उन्होंने देखा कि बच्ची ज़मीन पर पड़ी हुई थी और उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। वे तुरंत उस मासूम को घर लेकर गईं और उसकी मरहम पट्टी की।"

View post on Instagram

बाद में बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

पुलिस के मुताबिक़, बच्ची की मरहम पट्टी के बाद खुशबू और उनकी फैमिली ने उन्हें मामले की सूचना दी। बाद में बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वे बिल्डिंग के आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रहे हैं, जिससे यह पता चल सके कि उस सुनसान बिल्डिंग में बच्ची को किसने छोड़ा था। पंकज श्रीवास्तव कहते हैं, "उन लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है, जिन्होंने बच्ची को ऐसी कंडीशन में सुनसान बिल्डिंग में छोड़ा।"

खुशबू पाटनी ने शेयर किया बच्ची का वीडियो

बच्ची का वीडियो खुशबू पाटनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में रोती हुई बच्ची को चुप करा रही हैं और उसके साथ खेल रही हैं। खुशबू ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "इंसान का दिल भी क्या है? मुझे उसकी याद आएगी। पुलिस ने उसके पैरेंट्स को ढूंढ लिया है। त्वरित पुलिस और मेडिकल हेल्प के लिए शुक्रिया।" खुशबू पाटनी के इस नेक काम की जमकर तारीफ़ हो रही है। ना केवल बरेली के लोग, बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स भी उनकी सराहना करते नहीं थक रहे हैं।

View post on Instagram

कौन हैं खुशबू पाटनी?

मेजर खुशबू पाटनी दिशा पाटनी की बड़ी बहन हैं। वे इंडियन आर्मी में अपनी सेवाएं दे चुक हैं। वर्तमान में वे बरेली में अपने पिता जगदीश पाटनी के साथ रहती हैं। जगदीश पाटनी रिटायर्ड सर्किल ऑफिसर हैं। खैर, खुशबू के बारे में और बात करें तो उनके इंस्टाग्राम बायो के अनुसार वे फिटनेस कोच और एंटरप्रेन्योर हैं। इसके अलावा वे काउंसलर और टैरो कार्ड रीडर के तौर पर भी काम करती हैं। खुशबू इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं। उनके यहां 9.83 लाख फॉलोअर्स हैं।