
एंटरटेनमेंट डेस्क. प्रोड्यूसर-डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा की मां पामेला चोपड़ा की गुरुवार को निधन हो गया है। वह 85 साल की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली, जहां वह दो सप्ताह से भर्ती थी। गुरुवार को गीतकार जावेद अख्तर ने पामेला चोपड़ा के निधन की खबर की पुष्टि की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-आज पाम जी, श्री यश चोपड़ा की पत्नी का निधन हो गया है। वह एक महान महिला थीं। बुद्धिमान, शिक्षित और मजाकिया। मेरे जैसे जिन्होंने यश जी के साथ मिलकर काम किया है, उनके योगदान के बारे में जानते हैं। वह एक असाधारण व्यक्ति थीं।
15 दिन से थी अस्पताल में भर्ती
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक पामेला पिछले 15 दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई और गुरुवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके अंतिम संस्कार के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि पामेला शुरुआत से ही अपने पति यश चोपड़ा के साथ उनके प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स में काफी एक्टिव रही है। उन्होंने कई फिल्मों की कहानी लिखी और गाने भी गाए।
बेहतरीन सिंगर और राइटर रही है पामेला चोपड़ा
आपको बता दें कि पामेला चोपड़ा एक बेहतरीन सिंगर के साथ राइटर भी रही हैं। उन्होंने पति यश चोपड़ा की कई फिल्मों में गाने भी गाने है। फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का गाना घर आजा परदेसी.. पामेला का ही गाया हुआ है। बता दें कि 1976 में आई यश चोपड़ा की फिल्म कभी-कभी की कहानी भी पामेला ने ही लिखी थी। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में पामेला को पैम आंटी के नाम बुलाया जाता था।
नेटफ्लिक्स की सीरीज रोमांटिक्स में दिखीं थी पामेला चोपड़ा
आपको बता दें कि यशराज फिल्म्स से 50 साल पूरे की खुशी में नेटफ्लिक्स द्वारा रोमांटिक्स नाम से एक सीरीज बनाई गई थी। इस सीरीज में पामेला भी नजर आईं थी। यश चोपड़ा के जाने के बाद उनका बेटा आदित्य चोपड़ा प्रोडक्शन हाउस को संभाल रहे हैं। पामेला की बहू रानी मुखर्जी उनके काफी करीब थी। सास-बहू को कई बार इवेंट्स में साथ भी देखा गया।
ये भी पढ़ें...
कुछ सालों में इतना बदल गया अजय देवगन की बेटी न्यासा का लुक, PHOTOS
सलमान खान नहीं जब ईद पर रिलीज हुई इन स्टार्स की Films, ऐसा रहा हाल
क्यों प्रेग्नेंसी का वजन कम नहीं करना चाहती सोनम कपूर, बताई वजह
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।