'तारक मेहता...' छोड़ रहे जेठालाल, 18 साल बाद ऐसा क्या हुआ? मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

Published : Jul 15, 2026, 02:42 PM IST
दिलीप जोशी

सार

Is Jethalal leave Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah latest update: क्या वाकई 18 साल बाद जेठालाल शो छोड़ने वाले हैं? अब मेकर्स ने स्पष्ट कर दिया है कि गोकुलधाम में तारक मेहता दिखेंगे या नहीं।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही थी कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी अब शो छोड़ने वाले हैं। दावा किया जा रहा था कि शो में नई राजस्थानी फैमिली को ज्यादा स्क्रीन टाइम दिया जाएगा और जेठालाल का रोल पहले से काफी छोटा हो जाएगा। इसी अटकल के बाद फैंस ने यह मान लिया कि शायद दिलीप जोशी ने 18 साल पुराने शो को अलविदा कह दिया है। अब इन सभी अफवाहों पर शो के मेकर्स ने आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है।

मेकर्स ने खबरों पर तोड़ी चुप्पी

शो के प्रवक्ता ने साफ किया है कि दिलीप जोशी के शो छोड़ने की खबर पूरी तरह गलत और निराधार है। मेकर्स ने कहा कि दर्शक सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर भरोसा न करें। आने वाले एपिसोड्स में कहानी का केंद्र फिर से जेठालाल ही होंगे और उनके इर्द-गिर्द कई नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। यानी साफ है कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बिना जेठालाल के नहीं, बल्कि जेठालाल के साथ ही आगे बढ़ेगा।

और पढ़ें  -  Sayoneee New TV Show: रश्मि देसाई कर रहीं कमबैक, इस एक्टर संग बनेगी फ्रेश टीवी जोड़ी, जानें शो की स्टारकास्ट डिटेल

आखिर क्यों उड़ी शो छोड़ने की खबर?

हाल ही में शो में नई राजस्थानी फैमिली की एंट्री हुई है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि आने वाले ट्रैक में इन्हीं नए किरदारों को ज्यादा अहमियत मिलेगी, जबकि जेठालाल की स्क्रीन प्रेजेंस कम कर दी जाएगी। इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई कि दिलीप जोशी शायद शो छोड़ रहे हैं। हालांकि, मेकर्स ने इन सभी दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

18 साल से जेठालाल ही हैं शो की पहचान

28 जुलाई 2008 को शुरू हुआ 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' भारतीय टेलीविजन के सबसे लंबे समय तक चलने वाले कॉमेडी शोज में शामिल है। अगले कुछ दिनों में यह शो अपने 18 साल पूरे कर लेगा। इन 18 वर्षों में कई कलाकार आए और गए, लेकिन दिलीप जोशी पहले एपिसोड से आज तक जेठालाल बनकर दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग, बापूजी के साथ नोकझोंक, दयाबेन के साथ केमिस्ट्री और गोकुलधाम सोसाइटी की रोजमर्रा की कहानियों ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया।

और पढ़ें -  150रु में बर्तन धोता था ये एक्टर, आज 4.95 करोड़ के घर का मालिक

अब तक इन सितारों ने बीच में छोड़ा तारक मेहता 

इतने लंबे सफर में कई चर्चित कलाकारों ने व्यक्तिगत या पेशेवर कारणों से शो को अलविदा कहा। भव्य गांधी (पहले टप्पू) गुजराती फिल्मों में करियर बनाने के लिए शो से अलग हुए। झील मेहता, निधि भानुशाली और पलक सिंधवानी अलग-अलग समय पर सोनू का किरदार छोड़ चुकी हैं। शैलेश लोढ़ा, जिन्होंने वर्षों तक तारक मेहता का किरदार निभाया, अब उनकी जगह सचिन श्रॉफ नजर आते हैं। नेहा मेहता (अंजलि), राज अनादकट (दूसरे टप्पू), जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल (रोशन सोढ़ी), गुरुचरण सिंह, कुश शाह (गोली) और मोनिका भदौरिया (बावरी) भी शो से विदा ले चुके हैं। शो की सबसे लोकप्रिय किरदारों में से एक दयाबेन यानी दिशा वकानी साल 2017 में मैटरनिटी लीव पर गई थीं। इसके बाद उन्होंने शो में वापसी नहीं की।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

OTT पर सबसे ज्यादा देखने वाला शो बना FIFA, फिल्में-सीरीज-टीवी शो सबको दी पटखनी
'बहुत हंसा लिया, अब हैवानियत शुरू', अक्षय कुमार के पोस्ट से मचा बवाल