फेमस टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें में इशिता का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को लेकर एक खुश करने वाली खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे प्रेग्नेंट है। बता दें कि वे शादी के करीब 10 साल बाद मां बनने जा रही हैं।
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आ रही है। इस खबर को सुनने के बाद फैन्स काफी खुश हैं। बता दें कि उनके घर ये खुशखबरी शादी के करीब 10 साल बाद आ रही है। वे 41 साल की है और भोपाल से ताल्लुक रखती हैं।
26
कौन है दिव्यांका त्रिपाठी के पति
दिव्यांका त्रिपाठी के पति की बात करें तो उनका नाम विवेक दाहिया है। बता दें कि विवेक भी एक्टर है। उन्होंने कई टीवी सीरियलों और वेब सीरीज में काम किया है। वे दिव्यांका के शो ये है मोहब्बतें भी नजर आए थे। दोनों की लव स्टोरी इसी शो के सेट से शुरू हुई थी।
दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत जीटीवी के सीरियल बनू मैं तेरी दुल्हन से की थी। इस शो से उन्हें खूब पॉपुरैलिटी मिली। फिर वे ये है मोहब्बतें सीरियल में नजर आईं। इस शो में उन्होंने इशिता भल्ला का किरदार निभाया था। उन्हें घर-घर में इसी नाम से पहचान मिली। ये शो खूब फेमस हुआ। इसमें दिव्यांका के साथ करन पटेल लीड रोल में थे। इसके अलावा भी वे कई सीरियलों में नजर आ चुकी हैं।
46
दिव्यांका त्रिपाठी की नेटवर्थ
दिव्यांका त्रिपाठी मुंबई के पॉश एरिया में 4BHK अपार्टमेंट में पति के साथ रहती हैं। इसकी कीमत लगभग 3 से 4 करोड़ के बीच बताई जाती है। बात उनकी संपत्ति की करें तो वे करीब 40 करोड़ की मालकिन हैं। वे टीवी सीरियल, वेब सीरीज, ब्रांड प्रमोशन और रियलिटी शो से तगड़ी कमाई करती हैं।
56
दिव्यांका त्रिपाठी की फीस
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वे टीवी सीरियल में काम करने एक एपिसोड की 1.50 लाख रुपए फीस लेती हैं। बात उनके कार कलेक्शन की करें तो उनके पास BMW X7 (1.6 करोड़) और मर्सिडीज बेंज E क्लास (1.1 करोड़) जैसी अन्य लग्जरी कारें हैं।
66
कब हुई दिव्यांका त्रिपाठी की शादी?
दिव्यांका त्रिपाठी ने डेब्यू सीरियल बनू मैं तेरी दुल्हन के को-स्टार शरद मल्होत्रा को 8 साल तक डेट किया, लेकिन 2015 में उनका ब्रेकअप हो गया। 16 जनवरी 2016 को उन्होंने अपने सीरियल ये है मोहब्बतें के को एक्टर विवेक दाहिया से सगाई की और कपल ने 8 जुलाई 2016 को भोपाल में धूमधाम से शादी की।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।