Do Deewane Seher Mein Day 1 Collection: धमाका या धीमी शुरुआत? पहले दिन कैसा रहा फिल्म का हाल

Published : Feb 21, 2026, 10:14 AM IST

Do Deewane Seher Mein Box Office पर धमाकेदार शुरुआत करने से चूक गई है। हालांकि, फिल्म में कोई बैंकेबल स्टार नहीं है। लेकिन मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी इतने अनजान चेहरे भी नहीं हैं कि लोग उन्हें देखने थिएटर्स तक ना जाएं।

PREV
15
Do Deewane Seher Mein Openning Collection

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर 'दो दीवाने शहर में' ने पहले दिन लगभग 1.25 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म की शुरुआत धीमी है, लेकिन इसने साथ रिलीज हुई 'अस्सी' मुकाबले बड़ी ओपनिंग की है। तापसी पन्नू स्टारर 'अस्सी' ने पहले दिन लगभग 1 करोड़ रुपए कमाए।

25
'दो दीवाने शहर में' की ऑक्यूपेंसी भी 'अस्सी' से ज्यादा

'दो दीवाने शहर में' की पहले दिन की ऑक्यूपेंसी 'अस्सी' के मुकाबले ज्यादा रही। 'अस्सी' को पहले दिन जहां ओवरऑल 7.38% की ऑक्यूपेंसी मिली तो वहीं 'दो दीवाने शहर में' की ओपनिंग डे की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 9.29 फीसदी रही। ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, फिल्म के सुबह के शो में 5.77 फीसदी की ऑक्यूपेंसी रही। दोपहर में यह बढ़कर 8.48% हुई। शाम के शो में यह कुछ कम होकर 7.94 फीसदी रह गई और रात के शोज में यह ऑक्यूपेंसी बढ़कर 14.96 फीसदी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें : Assi Day 1 Collection: बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई तापसी पन्नू की 'अस्सी', पहले दिन की इतनी कमाई

35
मृणाल ठाकुर की 5वीं सबसे बड़ी ओपनर बनी 'दो दीवाने शहर में'

'दो दीवाने शहर में' मृणाल ठाकुर के बॉलीवुड करियर की 5वीं सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। इस फिल्म ने 2023 में आई उनकी 'गुमराह' को टॉप 5 ओपनर्स की लिस्ट से बाहर कर दिया है, जिसने पहले दिन 1.12 करोड़ रुपए कमाए थे। मृणाल ठाकुर की टॉप 5 सबसे बड़ी ओपनर फ़िल्में इस प्रकार हैं:-

फिल्म : पहले दिन की कमाई

  1. बाटला हाउस (2019) : 14 करोड़ रुपए
  2. सुपर 30 (2019) : 11.83 करोड़ रुपए
  3. सन ऑफ़ सरदार 2 (2025) : 7.50 करोड़ रुपए
  4. जर्सी (2022) : 2.93 करोड़ रुपए
  5. दो दीवाने शहर में : 1.25 करोड़ रुपए
45
सिद्धांत चतुर्वेदी की 5 सबसे बड़ी ओपनर

'दो दीवाने शहर में' सिद्धांत चतुर्वेदी की 5 सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों में शामिल होने से चूक गई है। उनकी पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5 फ़िल्में इस प्रकार हैं :-

फिल्म : पहले दिन की कमाई

  1. गली बॉय (2019) : 9.40 करोड़ रुपए
  2. युध्रा (2024) : 4.52 करोड़ रुपए
  3. धड़क 2 (2025) : 3.65 करोड़ रुपए
  4. बंटी और बबली 2 (2021) : .2.60 करोड़ रुपए
  5. फ़ोन भूत (2022) : 2.05 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें : Do Deewane Seher Mein Movie Review: सिद्धांत–मृणाल की केमिस्ट्री ने जीता दिल या रह गई अधूरी कहानी?

55
'दो दीवाने शहर में' की स्टार कास्ट

'दो दीवाने शहर में' रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका डायरेक्शन रवि उद्यावर ने किया है। संजय लीला भंसाली द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी के अलावा इला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयशा रजा, संदीपा धर, दीपराज राणा, मोना अम्बेगांवकर, अचिंत कौर और नवीन कौशिक जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories