
मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में जुट गई है। 21 मई 2026 को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को मलयालम सिनेमा की सबसे बड़ी पैन इंडिया रिलीज बताया जा रहा है। Panorama Studios के कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि फिल्म को केरल के बाहर भारतभर में 500 से लेकर 900 स्क्रीन तक रिलीज किया जा सकता है। इतना ही नहीं, ओवरसीज मार्केट में भी इसे रिकॉर्ड स्तर पर उतारने की तैयारी है। मेकर्स का दावा है कि ‘दृश्यम 3’ मलयालम सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।
पैनोरमा स्टूडियोज के कुमार मंगत पाठक ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में बताया कि आमतौर पर मलयालम फिल्मों को सीमित स्क्रीन मिलती हैं, लेकिन ‘दृश्यम 3’ के लिए खास रणनीति बनाई गई है। उन्होंने कहा, “हम फिल्म को पैन इंडिया स्तर पर 500 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। यह आंकड़ा 600 से लेकर 800-900 स्क्रीन तक भी जा सकता है। इस स्तर पर अब तक कोई मलयालम फिल्म रिलीज नहीं हुई।” वहीं ओवरसीज रिलीज को लेकर भी उन्होंने दावा किया कि स्क्रीन काउंट और देशों की संख्या के मामले में यह फिल्म नए रिकॉर्ड बनाएगी।
यह भी पढ़ें : Drishyam 3: असल लाइफ में कितने साल की हैं मोहनलाल की ऑनस्क्रीन बेटियां? उम्र जान रह जाएंगे हैरान
फिल्म पहले 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मिडिल ईस्ट तनाव के कारण इसकी रिलीज टाल दी गई। अब यह 21 मई को रिलीज होगी, जो मोहनलाल काजन्मदिन भी है। अभिषेक पाठक ने कहा, “ऐसी बड़ी फिल्म के लिए मार्केट में स्थिरता जरूरी थी। अब रिलीज डेट बिल्कुल सही समय पर आई है।” वहीं कुमार मंगत पाठक ने मजाकिया अंदाज में कहा, “21 मई को पूरे केरल में छुट्टी जैसा माहौल होगा।” ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मोहनलाल द्वारा दोनों मेकर्स को शॉल ओढ़ाना भी चर्चा में रहा। कुमार मंगत ने कहा, “यह वहां सम्मान की निशानी है और हम खुद को सम्मानित महसूस कर रहे थे।”
यह भी पढ़ें : Drishyam 3 Trailer : मोहनलाल की 'दृश्यम 3' का ट्रेलर देख लोग हैरान, सता रहा यह डर!
इंटरव्यू के दौरान मोहनलाल ने मजाक में ‘दृश्यम 4’ पर कुमार मंगल पाठक और अभिषेक पाठक के साथ काम करने की बात भी कही। इस पर अभिषेक पाठक ने हंसते हुए कहा, “जब पहला पार्ट बना था तब दूसरे की कोई योजना नहीं थी। दूसरे के वक्त तीसरे पार्ट का भी प्लान नहीं था। अब आगे क्या होगा, यह दर्शक तय करेंगे।” मेकर्स ने यह भी खुलासा किया कि वे मलयालम इंडस्ट्री में बड़ा निवेश करने जा रहे हैं। इस साल उनकी 6-8 मलयालम फिल्में रिलीज होंगी, जबकि अगले साल 12 फिल्मों की तैयारी चल रही है। ‘टिकिटाका’, ‘उन्मादम’ और कई नए प्रोजेक्ट्स पर काम जारी है।
एक अन्य इंटरव्यू में डायरेक्टर जीतू जोसेफ ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि ‘दृश्यम 3’ को मलयालम के साथ डब्ड वर्जन में तेलुगु, तमिल और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। हालांकि, हिंदी में इसका रीमेक ही आएगा, जिसमें अजय देवगन का लीड रोल होगा और इसके लिए 2 अक्टूवर 2026 की रिलीज डेट तय की जा चुकी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।