Ek Din Collection Day 6: बजट का आधा भी नहीं कमा पाई आमिर खान के बेटे की फिल्म, BO पर ढेर

Published : May 07, 2026, 11:51 AM IST
ek din collection day 6 aamir khan son film fail did not earn half of budget india worldwide box office report

सार

आमिर खान के बेटे जुनैद खान की हालिया रिलीज फिल्म एक दिन को सिनेमाघरों में 6 दिन हो गए हैं। फिल्म का 6 दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल नजर आ रहा है। बता दें कि फिल्म का कलेक्शन अब करोड़ों से लाखों पर पहुंच गया है। खबरें को मानें तो कहानी में दम न होने के कारण कई शहरों में फिल्म को दर्शक तक नसीब नहीं हो रहे है।

आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म एक दिन की रिलीज को 6 दिन पूरे हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को पहले ही दिन से दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला, जिसकी वजह से ये बॉक्स ऑफिस पर भी दम नहीं दिखा पा रही है। इसी बीच फिल्म के छठे दिन का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आया, जो काफी चौंकाने वाला है। बता दें कि 6 दिन में मूवी 5 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। मूवी में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी, जुनैद खान के साथ लीड रोल में हैं। साई पल्लवी की ये पहली हिंदी फिल्म है।

फिल्म एक दिन का कलेक्शन

साई पल्लवी और जुनैद खान की फिल्म एक दिन का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। फिल्म एक मई को रिलीज हुई थी और ये 6 दिन में भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। इसी बीच मूवी के छठे की कमाई सामने आई है। sacnilk.com की मानें तो फिल्म ने पहले बुधवार बॉक्स ऑफिस पर महज 25 लाख का कलेक्शन किया। ये आंकड़ा काफी हैरान करने वाला है। बता दें कि फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.37 करोड़ से अपना खाता खोला था। दूसरे दिन मूवी ने 1.20 करोड़ का बिजनेस किया था। तीसरे दिन फिल्म ने 1.07 करोड़ कमाए थे। चौथे दिन से फिल्म की कमाई करोड़ से लाख पर आ गई। चौथे दिन इसने 29 लाख कमाए और पांचवें दिन इसका कलेक्शन 32 लाख रुपए रहा। फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 3.81 करोड़ कमाए है। इसका ग्रॉस कलेक्शन 4.50 करोड़ है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 4.95 करोड़ का कारोबार किया है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म का कमाई 45 लाख हुई है। बता दें कि फिल्म 8606 शोज का आयोजन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें... KKK 15 Contestants Net Worth: रोहित शेट्टी के शो के 13 खिलाड़ियों में सबसे अमीर कौन?

फिल्म एक दिन के बारे में

डायरेक्टर सुनील पांडे की एक दिन एक इमोशनल रोमांटिक फिल्म है। इसमें दिखाया कि दिनेश (जुनैद खान) और मीरा (साई पल्लवी) एक ही ऑफिस में काम करते हैं। आईटी डिपार्टमेंट का दिनेश एक साधारण लड़का है, जिसपर ज्यादा कोई ध्यान नहीं देता है। हालांकि, वो मीरा से प्यार तो करता है, लेकिन खुद को उसके लायक नहीं समझता, इसलिए कभी फिलिंग शेयर नहीं करता। मीरा अपने बॉस नकुल (कुणाल कपूर) से प्यार करती है। जापान की एक ऑफिस ट्रिप के दौरान सच सामने आता है कि नकुल की शादीशुदा जिंदगी एकदम ठीक चल रही है और उसकी पत्नी प्रेग्नेंट हैं। इस धोखे के बाद मीरा टूट जाती है और उसका एक्सीडेंट हो जाता है। अस्पताल में पता चलता है कि मीरा शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस की एक स्थिति है, जिसमें वो एक दिन के लिए अपना अतीत भूल जाती है। यही एक दिन दिनेश को उसके करीब आने का मौका देता है।

कितना है फिल्म एक दिन का बजट

सुनील पांडे द्वारा निर्देशित और आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले मंसूर खान, आमिर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा निर्मित रोमांटिक ड्रामा फिल्म को 15 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है। ये 2016 की थाई फिल्म वन डे का रीमेक है। 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म को समीक्षकों से काफी हद तक नकारात्मक समीक्षाएं मिलीं। ये फिल्म 125 मिनट की है।

ये भी पढ़ें... वो 6 फिल्में, जिसमें दिखेगा स्टार्स का Double Role- 4 तो इसी साल होंगी रिलीज

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन है यह IPS ऑफिसर, जो ले रही फिल्मों में एंट्री, मूवी से रोल तक सब हुआ खुलासा
KKK 15 Contestants Net Worth: रोहित शेट्टी के शो के 13 खिलाड़ियों में सबसे अमीर कौन?