KKK 15 Contestants Net Worth: रोहित शेट्टी के शो के 13 खिलाड़ियों में सबसे अमीर कौन?

Published : May 07, 2026, 10:38 AM IST
khatron ke khiladi 15 contestants net worth rubina dilaik to gaurav khanna who is richest among 12 celebs

सार

रोहित शेट्टी के स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन 15 की घोषणा कुछ महीने पहले हुई थी। वहीं, हाल ही में इसके फाइनल प्रतिभागियों के नाम भी रिवील कर दिए गए थे। इसके बाद से ही ये शो लाइमलाइट में बना हुआ है। इसी बीच इसके फाइनल 13 कंटेस्टेंट्स की नेटवर्थ डिटेल सामने आई है। जानते  हैं कौन ज्यादा अमीर है।

खतरों के खिलाड़ी कलर्स टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी स्टंट शो है। इस शो के शुरू होने का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने शो के सीजन 15 के कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट फोटोज के साथ जारी थी। प्रतिभागियों की लिस्ट सामने आने के बाद से दर्शकों में एक अलग उत्साह देखने को मिल रहा है। साथ ही वे टीवी पर इस शो को देखने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि हर बार की तरह इस बार भी रोहित शेट्टी ही शो को होस्ट करेंगे। इसी बीच आपको बताते हैं कि इस शो के 13 खिलाड़ियों की नेटवर्थ कितनी है और कौन सबसे अमीर हैं। पढ़ें पूरी डिटेल...

कौन है खतरों के खिलाड़ी 15 की सबसे अमीर कंटेस्टेंट

रोहित शेट्टी के स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी 15 में इस बार 13 कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। इसी बीच आपको बताते हैं कि इन 13 से सबसे अमीर प्रतिभागी कौन है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जैस्मिन भसीन सबसे अमीर प्रतियोगी हैं। बता दें कि वे 41 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है। जैस्मिन ने कई सफल टेलीविजन प्रोजेक्ट्स, रियलिटी शो और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए एक मजबूत फाइनेंशियल पोर्टफोलियो बनाया है। उन्होंने तशन-ए-इश्क और दिल से दिल तक जैसे शो से पॉपुलैरिटी हासिल की। वे सलमान खान के शो बिग बॉस 14 का भी हिस्सा रही हैं। इस शो से उनके करियर को नई उड़ान मिली थी। एक्टिंग के अलावा वे सोशल मीडिया और टॉप ब्रांडों से भी तगड़ी कमाई करती हैं।

ये भी पढ़ें... OTT Most Watched Shows: सबसे ज्यादा देखे गए TOP 5 शोज में TMKOC का जलवा-देखें पूरी लिस्ट

खतरों के खिलाड़ी 15 के प्रतियोगियों की Net Worth

जैस्मीन भसीन - 41 करोड़

अविका गौर- 30-35 करोड़

रुबिना दिलैक- 30-31 करोड़

ऋत्विक धनजानी -25 करोड़

करण वाही - 15-20 करोड़

गौरव खन्ना- 11-18 करोड़

ओरी - 10 करोड़

रूहानिका धवन-  8 करोड़

विशाल आदित्य सिंह- 6-7 करोड़

हर्ष गुजराल- 6-12 करोड़

अविनाश मिश्रा- 5-7 करोड़

फरहाना भट्ट - 1.5-3 करोड़

शगुन शर्मा- डेटा उपलब्ध नहीं है।

कब शुरू होगा खतरों के खिलाड़ी 15

रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाने वाला खतरों के खिलाड़ी 15 जुलाई की शुरुआत में कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने की उम्मीद है। इसकी शूटिंग दक्षिण अफ्रीका में होगी और लगभग एक महीने तक इसकी शूटिंग चलेगी। बता दें कि खतरों के खिलाड़ी में मेल के साथ फीमेल कंटेस्टेंट्स भी हर सीजन में नजर आती है। सीजन 15 में 6 फीमेल प्रतिभागी हैं। इनके नाम- रुबीना दिलैक, जैस्मिन भसीन, फरहाना भट्ट, अविका कौर, रूहानिका धवन और शगुन शर्मा हैं।

ये भी पढ़ें... OTT Release This Week: पूरे वीक मनोरंजन का मेला, आ रही 8 थ्रिलर-कॉमेडी फिल्में-सीरीज

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Raja Shivaji Collection Day 6: 'राजा शिवाजी' ने रचा इतिहास, 6 दिन में कर डाली इतनी कमाई
Bhooth Bangla Collection Day 20: दुनियाभर में 'भूत बंगला' की गूंज, बना डाला यह सबसे बड़ा रिकॉर्ड!