Adipurush के बाद आ रही रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की Ramayana, साउथ का ये एक्टर बनेगा रावण

Published : Jun 08, 2023, 08:17 AM ISTUpdated : Jun 08, 2023, 08:27 AM IST
Ranbir Kapoor-Alia Bhatt In Nitesh Tiwari Ramayana

सार

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt In Nitesh Tiwari Ramayana. प्रभास की आदिपुरुष के बाद डायरेक्टर नितेश तिवारी रामायण लेकर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट रोल प्ले करेंगे। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. सबकी निगाहें इस वक्त प्रभास की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) पर टिकी हैं, जो 16 जून को रिलीज रही है। लेकिन इसी बीच एक बिग अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि दंगल जैसी फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) ने अपनी फिल्म रामायण (Ramayana) के लिए स्टार जोड़ी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)को फाइनल कर लिया है। फिल्म निर्माता लंबे समय से स्क्रिप्ट पर चर्चा और काम कर रहे थे। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो दिवाली के मौके पर इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। बता दें कि आलिया को हाल ही में नितेश के साथ देखा गया था और इससे काफी अटकलें लगाई जा रही थीं। कहा जा रहा है कि नितेश दिसंबर से फिल्म पर काम शुरू कर सकते हैं। केजीएफ स्टार यश इस फिल्म में रावण का किरदार निभाएंगे।

रणबीर कपूर ने प्रोजेक्ट में दिखाई दिलचस्पी

बता दें कि रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी के ऑफिस जा रहे हैं ताकि यह समझ सके कि मेकर्स इस एपिक फिल्म रामायण का प्री-विज़ुअलाइजेशन कैसे कर रहे हैं। पिंकविला की मानें तो ऑफिस का नाम रामायण रखा गया है। टीम अब भगवान राम की भूमिका के लिए रणबीर कपूर का लुक टेस्ट कर रही है। कहा जा रहा है कि एक बार लुक फाइनल होने के बाद रणबीर के फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर काम किया जाएगा। बता दें कि फिल्म के तीनों निर्माता नितेश तिवारी, नमित मल्होत्रा ​​और मधु मंटेना ने महाकाव्य के लिए एक अलग दुनिया बनाई है।

सीता के लिए आलिया भट्ट पहली पसंद

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रामायण में सीता के रोल के लिए आलिया भट्ट की पुष्टि हो गई है, और ऐसा लगता है कि वह पहली पसंद थीं। सूत्र के हवाले से कहा गया है- "रामायण के लिए आलिया पहली पसंद थीं, लेकिन उन दिनों डेट्स के कारण कई चीजें मेल नहीं खा रही थीं।" अब आलिया बोर्ड पर हैं और इस रोल के लिए बहुत उत्साहित हैं। यहां तक ​​कि रणबीर कपूर भी श्री राम की इस नई जर्नी के लिए चार्ज हैं।

 

ये भी पढ़ें...

शिल्पा शेट्टी का नुस्खा अपना पा सकते हैं स्लिम फिगर,बस करना होगा 1 काम

एकता कपूर के 10 DISASTER शोज, 4 को FLOP होने से सुपरस्टार्स भी नहीं बचा पाए

कोई 57 तो कोई 43 का, मिलिए इंडियन सिनेमा के 10 मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स से

क्यों ब्लॉकबस्टर होगी 700 Cr की प्रभास की Adipurush, 8 POINTS में समझे

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम