
एंटरटेनमेंट डेस्क. मेट गाला 2023 का आयोजन मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट न्यूयॉर्क सिटी में किया जा रहा है। गाला के रेड कारपेट पर सेलेब्स एक से बढ़कर एक स्टाइलिश लुक में एंट्री ले रहे है। इसी बीच जब रेड करपेट पर एक कॉकरोच ने एंट्री मारी तो चोरा तरफ खलबली मच गई। इवेंट में मौजूद कैमरामैन ने तुरंत सेलेब्स की जगह पर कॉकरोच पर फोकस करना शुरू कर दिया। इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसपर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। रेड कारपेट पर अपने डिजाइनर आउटफिट में चल रही मशहूर हस्तियों के बीच और ग्रैंड इवेंट में फोटोग्राफर्स के लिए पोज देते हुए, एक कॉकरोच ने अपना रास्ता बनाया। कॉकरोच को पकड़ने वाले एक फोटोग्राफर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वायरल हो रहा कॉकरोच वाला वीडियो
मेट गाला 2023 के रेड कारपेट पर वॉक करते कॉकरोच का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे सोशल मीडिया पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं। इतना ही नहीं ट्विटर पर इससे जुड़े कुछ मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए सवाल पूछा- हां, लेकिन असल में सवाल यह है कि उसने क्या पहना है? एक अन्य ने लिखा- बेस्ट ड्रेस्ड फॉर श्योर। एक ने मजे लेते हुए लिखा- वो फोटोग्राफर्स को पोज देने के लिए रूका, ताकि वह उसका बेस्ट एंगल क्लिक कर सके। हालांकि, रेड कारपेट पर कॉकरोच कम वक्त के लिए देखा गया क्योंकि बाद में मृत कॉकरोच की तस्वीर इंटरनेट पर आ गई। एक ने लिखा-मुझे इसे हटाने के लिए एक मिनट की आवश्यकता होगी - बहुत जल्दी चला गया। दूसरे ने कहा- यह कोई दुर्घटना नहीं थी और मैं चाहता हूं कि कोई जिम्मेदार हो। एक यूजर ने कमेंट किया- ओएमजी!! उसने क्या पहना हुआ था।
मेट गाला रेड कारपेट पर सेलेब्स
2023 मेट गाला की मेजबानी पेनेलोप क्रूज, माइकेला कोएल, रोजर फेडरर, दुआ लीपा और अन्ना विंटोर द्वारा की जा रही है। यह कार्यक्रम मई में पहले सोमवार को आयोजित किया जाता है और मेहमानों में एक्टर्स, संगीतकार, मॉडल और फैशन वर्ल्ड के सेलेब्स शामिल होते हैं। मेट गाला में बॉलीवुड से प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट रेड कारपेट पर अपवा जलवा दिखाया।
ये भी पढ़ें...
Met Gala 2023: छाया प्रियंका चोपड़ा-आलिया भट्ट का स्टाइल, 10 PHOTOS
करीना कपूर की इस ननद को नहीं जानते आप, लाइमलाइट से दूर करती है ये काम
कौन है यह लेडी जिसने साड़ी संग मेटल चोली पहन Met Gala में मचाया था गदर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।