
एंटरटेनमेंट डेस्क, Game Of Thrones Actor Ian Gelder death from cancer । गेम ऑफ थ्रोन्स ( Game Of Thrones ) एक्टर इयान गेल्डर का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है । बेन डेनियल ने खुलासा किया कि वे काफी लंबे वक्त से bile duct cancer से जूझ रहे थे। गेल्डर की मौत की कंफर्मेशन उनकी पत्नी बेन डेनियल ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
इयान गेल्डर की मौत की वजह
इयान गेल्डर को HBO's epic series Game of Thrones में केवन लैनिस्टर के किरदार के लिए जाना जाता है। फेमस एक्टर की मौत की इंफर्मेशन उनकी पत्नी बेन डेनियल ने शेयर की । इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में, डेनियल्स ने गहरा दुख जताते हुए कहा, "बहुत दुख और लाखों गहरे सदमे के बीच ये इंफर्मेशन शेयर कर रहीं हूं कि मेरे डियर हसबैंड इयान गेल्डर का निधन हो गया है।
पत्नी बेन डेनियल ने बताया बेहतरीन लाइफ पार्टनर
इयान गेल्डर को "absolute rock," बताते हुए बेन डेनियल ने अपने पति को काइंडनेस, generosity की खूबियां बताई हैं । उन्होंने पति के साथ अपने 30 साल लंबी पार्टनरशिप को याद करते हुए उन्हें बहुत ही शानदार जीवनसाथी बताया है।
इयान गेल्डर की मौत साथियों ने जताया दुख
इयान गेल्डर की मौत पर उनके कई को- एक्टर ने दुख जताया है। हॉलीवुड एक्टर अपने सीनियर को नम आंखों से याद कर रहे हैं। मैट लैंटर ने डेनियल्स के प्रति अपना प्यार और प्रेयर शेयर की हैं। वहीं रिचर्ड ई. ग्रांट ने इयान की मौत पर दुख जताया है।
गेम ऑफ थ्रोन्स ने दिलाई पॉप्युलैरिटी
लेस्ली बिब और मिस्सी पाइल ने भी गेल्डर को याद करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी हैं। ज्यादातर लोगों ने इयान गेल्डर को बेहद टेलेंटेड बताते हुए उनके जाने को एक बड़ी क्षति बताया है । इयान गेल्डर ने गेम ऑफ थ्रोन्स में केवन लैनिस्टर के किरदार से ज़बरदस्त तारीफें बटोरी थीं ।
ये भी पढ़ें-
Mothers Day Song Lyrics : मां को सुनाएं ये 8 गाने, लौट आएगा बचपन, कहीं भर न आएं आंखें
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।