Met Gala 2024: जानें कब-कहां शुरू होगा दुनिया का सबसे बड़ा फैशन इवेंट, क्या होगी थीम

Published : May 06, 2024, 08:27 AM IST
Met Gala 2024

सार

Met Gala 2024: दुनिया का सबसे बड़े फैशन मेट गाला का सभी इंतजार करते हैं। मेट गाला 2024 शुरू होने जा रहा है। इसका आयोजन 6 मई से न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में किया जाएगा। वहीं, इंडिया में इसे 7 मई से दोपहर 3.30 बजे से देखा जा सकेगा। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. दुनिया का सबसे बड़ा और पॉपुलर फैशन इवेंट मेट गाला का हर साल फैन्स इंतजार करते हैं। इसके रेड कारपेट पर दुनियाभर की सेलिब्रिटीज अपना जलवा दिखाती नजर आती हैं। इस बार का मेट गाला 2024 (Met Gala 2024) भी धमाकेदार होने वाला है। मेट गाला 2024 की शुरुआत 6 मई से हो रही है। इवेंट का आयोजन न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में होगा। हालांकि, इसे इंडिया में 7 मई से दोपहर 3.30 बजे से देखा जा सकेगा। फैशन मैगजीन वोग द्वारा आयोजित मेट गाला का टीवी पर सीधा प्रसारण नहीं होता है। इसे इंस्टाग्राम और यूट्यूब सहित वोग के सोशल मीडिया चैनलों पर देखा जा सकेगा।

कितने बजे शुरू होगा है मेट गाला

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो मेट गाला इवेंट शाम को 5.30 बजे शुरू होता है और करीब रात 8 बजे तक चलता है। बता दें कि इवेंट के रेड कारपेट पर चलने के लिए हर गेस्ट को एक स्लॉट अलॉट किया जाता है, जिसमें वह अपने फैशन और स्टाइल को दिखाते हैं। खबरों की मानें तो इस साल मेट गाला 2024 की थीम स्लीपिंग ब्यूटीज: रीअवेकनिंग फैशन रखी गई है। स्लीपिंग ब्यूटी थीम के तहत सेलेब्स ऐतिहासिक कॉस्ट्यूम्स को प्रदर्शित करते नजर आएंगे। इस बार इवेंट में शामिल होने वाले गेस्ट्स को द गार्डन ऑफ टाइम ड्रेस कोड दिया गया है, जिसका नाम जेजी की 1962 की शॉर्ट स्टोरी पर रखा गया है।

Met Gala 2024 के गेस्ट

मेट गाला 2024 कन्फर्म गेस्ट जेंडया, जेनिफर लोपेज, बैड बन्नी और क्रिस हेम्सवर्थ हैं, जो वोग के चीफ एडिटर अन्ना विंटोर के साथ इस इवेंट में शामिल होंगे। वहीं, इंडिया से आलिया भट्ट इस साल मेगा इवेंट में दिखाई देंगी। पॉप सिंगर रिहाना भी इसमें शामिल होगी। वैसे, बताया जा रहा है कि मेट गाला में शामिल होने वाले गेस्ट की लिस्ट सीक्रेट ही रखी जाती है। फिर भी कहा जा रहा है कि 2023 की तरह ही 2024 में करीब 400 गेस्ट इस इवेंट में शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें...

प्रभास की वो 5 अपकमिंग फिल्में, 1 तो रिलीज होगी इसी साल बाकी 2025 में

नाश हुआ करियर, बना शराबी, फिर 900Cr की फिल्म दे इस हीरो ने दिया झटका

कौन है ये एक्टर जो 20 साल तक दूसरे की पत्नी को अपनी बीवी समझकर साथ रहा

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Priyanka Chopra- Nick Jonas का सबसे मुश्किल दौर, 12-12 घंटे अस्पताल में कटीं दर्दभरी रातें!
Dhurandhar 2 से पंगा लेने डरा ये डायरेक्टर, पोस्टपोन की अपनी फिल्म-बताई नई डेट