
एंटरटेनमेंट डेस्क, Payal Kapadia film All We Imagine as Light Won Grand Prix award at Cannes 2024 । फिल्म मेकर पायल कपाड़िया ( Payal Kapadia ) की मूवी 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ ( All We Imagine as Light ) को कान्स फेस्टीवल में ‘ग्रैंड प्रिक्स’ ( Grand Prix ) अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस अवार्ड को पाने वाली वे पहली भारतीय महिला हैं। ‘पाम डी’ओर’ ( palm d'or) के बाद ये फेस्टीवल का दूसरा सबसे रेपोटेटिड अवार्ड है।
कान्स फिल्म फेस्टीवल शनिवार 25 मई की रात को खत्म हो गया । इस फेस्टीवल का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित अवार्ड हॉलीवुड मूवी ‘अनोरा’ को मिला है। इसे अमेरिकी डायरेक्टर सीन बेकर ने डायरेक्ट किया है।
30 सालों के बाद मिला ग्रेंड पिक्स अवार्ड
इससे पहले 23 मई को पायल कपाड़िया ( Payal Kapadia ) की 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ ( All We Imagine as Light ) को कान्स फेस्टीवल में प्रदर्शित किया गया था। वहीं शनिवार को मूवी को ‘ग्रैंड प्रिक्स’ ( Grand Prix ) अवार्ड से सम्मानित किया गया । बीते 30 सालों में किसी भारतीय फीमेल डायरेक्टर की ये पहली मूवी जिसे ग्रेंड पिक्स अवार्ड मिला है। इससे पहले साल 1994 में प्रदर्शित की गई ‘‘स्वाहम’’ मूवी के लिए इस अवार्डे के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया था ।
पायल कपाड़िया ने बताई फिल्म की थीम
पायल कपाड़िया को हॉलीवुड के फेमस एक्टर वियोला डेविस ने ‘ग्रैंड प्रिक्स’ पुरस्कार दिया। कपाड़िया ने अवार्ड लेने के बाद मूवी में लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेसेस दिव्या प्रभा, छाया कदम, कानी कुश्रुति को भी क्रेडिट दिया । उन्होंने कहा कि इन तीनों के बिना ये मूवी नहीं बन सकती थी। फिल्म की डायरेक्टर ने कहा कि अब फिर इस अवार्ड के लिए 30 का लंबा इंतज़ार नहीं पड़े, ऐसी कोशिशें की जानी चाहिए । कपाड़िया ने बताया कि ‘ये मूवी फ्रेंडशिप के बारे में बताती है। तीन बेहद डिफरेंट मूड की महिलाएं दोस्त होने के बावजूद एक दूसरे के खिलाफ खड़े होने में संकोच नहीं करती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।