अरविंद अकेला कल्ली ने उड़ाए नोट, लहराई पिस्तौल, जमकर वायरल हो रहा VIDEO

Published : Apr 09, 2024, 11:28 PM IST
 Currency Se Arvind Akela Kallu New Song

सार

अपनी धुन भोजपुरी अपने आप में एक अलग तरह का चैनल है, जो फ्रेश मनोरंजन का संसार लेकर आई है। इसी कड़ी में "करेंसी से" भोजपुरी दर्शकों के लिए एक धमाकेदार पेशकाश है, जिस पर लोगों ने मुहर लगानी शुरू कर दी है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी युवा दिलों की धड़कन सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह स्टारर गाना 'करेंसी' देखते ही देखते वायरल हो गया है। इस गाने में कल्लू ने पूजा निषाद के ऊपर जमकर नोट बरसाए हैं और पूजा के सामने पिस्टल लहरा कर धमकते नज़र आये हैं। इसके बाद से कल्लू सुर्ख़ियों में आ गये हैं, लेकिन ये सारा मामला उनके नये गाने "करेंसी से" का है। इस गाने को अपनी धुन भोजपुरी ने बनाया है और अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है।

अरविंद अकेला कल्लू ने मांगा आशीर्वाद

अपनी धुन भोजपुरी से रिलीज गाना "करेंसी से" को लेकर अरविंद अकेला कल्लू ने अपने फैंस से ढेर सारा आशीर्वाद और स्नेह मांगा। उन्होंने कहा कि आप मुझे प्यार और दुलार करते रहिये, मैं आपके लिए अलग - अलग अंदाज में मनोरंजन लेकर आते रहूँगा। उन्होंने कहा कि "करेंसी से" उम्मीदतन भोजपुरी समेत अन्य भाषाओँ के लोगों को भी समझ आएगी। इस गाने में नोट के पावर की बात दिखती है। कल्लू ने कहा कि यह गाना हकीकत को चरितार्थ करती है, लेकिन साथ - ही - साथ मनोरंजन के लेवल को उपर ले जाने वाली है। गाने में शिवानी सिंह ने हमारे साथ शानदार काम किया है। वैसे भी उनकी प्रतिभा का जवाब नहीं। हमारी केमेस्ट्री लोगों को पसंद आये इसके लिए जी जान से मेहनत की है। आप लोग जरुर इस गाने को प्यार और दुलार देंगे। इसका मुझे पूरा भरोसा है।

अरविन्द अकेला कल्लू और पूजा निषाद की केमिस्ट्री छाई

मालूम हो कि "करेंसी से" गाने में कल्लू और पूजा निषाद की केमेस्ट्री लोगों को पसंद आ रही है। वहीं, इस खूबसूरत गाने के लिए गीत तैयार किया है आशुतोष तिवारी ने, और संगीतकार हैं प्रियांशु सिंह। डायरेक्टर पवन पाल हैं और एडिटर अंगद पाल। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। इस गाने के लिए इंस्पिरेशन बने हैं, अपनी धुन भोजपुरी के सीईओ अमित सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर दीपांस सिंह औ पब्लिसिटी सूरज सिंह हैं।

और पढ़ें…

कौन है दिलजीत दोसांझ की पत्नी, कहां रहती है? दोस्त ने कर दिया खुलासा!

ना हीरोइन, ना बड़ा बजट, फिर भी 225 करोड़ पार, अब OTT पर आ रही यह फिल्म

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम