कोई 57 तो कोई 43 का, मिलिए इंडियन सिनेमा के 10 मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स से

Published : Jun 07, 2023, 01:35 PM IST

Prabhas To Salman Khan Most Eligible Bachelors. इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में आज भी ऐसे कई एक्टर्स है, जिनके सिर पर सेहरा सजा देखना फैन्स की दिली ख्वाहिश है। इस पैकेज में आपको ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं। पढ़ें नीचे…

PREV
110
43 साल के साउथ स्टार प्रभास

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की गिनती इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे एलिजिबल बैचलर्स में की जाती है। 43 साल के प्रभास ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह तिरुपति में शादी करेंगे।

210
सलमान खान मोस्ट एलिजिबल बैचलर

57 साल के सलमान खान अभी तक अनमैरिड हैं और फैन्स उन्हें जल्दी ही दूल्हा बनता देखने चाहता हैं। हालांकि, एक इवेंट में सलमान ने खुद कहा था कि अब उनकी शादी करने उम्र निकल गई है।

310
37 साल के आदित्य रॉय कपूर भी हैं कुंवारे

आदित्य रॉय कपूर चाहे बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान ना बना पाए हो लेकिन उनकी गिनती मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स में होती है। आदित्य 37 साल के हैं।

410
कार्तिक आर्यन का क्रेज

32 साल के कार्तिक आर्यन की फीमेल फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। हालांकि, एक इंटरव्यू में कार्तिक ने क्लियर किया था कि अभी वह 4-5 साल अपने करियर पर ही फोकस करना चाहते हैं, इसके बाद शादी के बारे में सोचेंगे।

510
टाइगर श्रॉफ का जलवा

टाइगर श्रॉफ का भी जबरदस्त जलवा है। 33 साल के टाइगर मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। लंबे समय तक दिशा पाटनी के साथ रिलेशन में रहले वाले टाइगर का फिलहाल शादी करने का कोई प्लान नहीं है।

610
34 साल के विजय देवरकोंडा हैं अनमैरिड

साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा भी मोस्ट एलिजिबल बैचलर है। खबरों की मानें तो रश्मिका मंदाना के साथ उनका अफेयर चल रहा हैं। हालांकि, फिलहाल शादी को लेकर कोई जानकारी नहीं है।

710
37 साल के अर्जुन कपूर है रिलेशनशिप में

अर्जुन कपूर 37 साल के हैं और वह मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में हैं। खबरें है कि दोनों जल्दी ही शादी के बंधन के बंध सकते हैं।

810
48 साल की उम्र में भी कुंवारे हैं अक्षय खन्ना

अक्षय खन्ना 48 साल के हो गए हैं और वे अभी भी अनमैरिड हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने ये कहा था कि वह शादी नहीं करना चाहते थे क्योंकि उन्हें किसी बंधन में बंधन पसंद नहीं है।

910
साउथ एक्टर राम पोथिनेनी भी है कुंवारे

35 साल के साउथ एक्टर राम पोथिनेनी अभी कुंवारे हैं। अपने करियर पर फोकस करने की वजह से फिलहाल वह शादी करने को लेकर कोई डिसीजन नहीं ले पा रहे हैं।

1010
कुंवारे हैं 50 साल के राहुल खन्ना

अक्षय खन्ना के बड़े भाई राहुल खन्ना भी अनमैरिड है। 50 साल के राहुल को अभी भी शादी के बंधन में बंधने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

ये भी पढ़ें...

रामायण बेस्ड प्रभास की Adipurush क्यों होगी HIT, 8 POINTS में समझे

पिता की वजह से कुंवारी है 48 साल की एकता कपूर, बिन ब्याही ऐसे बनी मां

सैफ अली खान-मनोज बाजपेयी नहीं तो फिर कौन है OTT का सबसे महंगा स्टार

Read more Photos on

Recommended Stories