
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड से इंटरनेशनल स्टार बनी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस और बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस के साथ इंडिया में हैं। बुधवार यानी 20 मार्च को प्रियंका पति और बेटी संग अयोध्या पहुंचीं और उन्होंने वहां राम लाला के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका, निक और मालती ने पारंपरिक परिधान पहना हुआ है। प्रियंका ने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई है तो वहीं निक सफ़ेद ऑफ व्हाइट कुर्ते में नज़र आ रहे हैं। मालती ने भी खूबसूरत ड्रेस पहनी है। प्रियंका और निक के गले में भगवा गमछा दिखाई दे रहा है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जनवरी में अयोध्या राम मंदिर में हुई भव्य प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हो पाई थीं।
14 मार्च को भारत पहुंची हैं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा 14 मार्च को पति निक और बेटी मालती संग भारत आई हैं। तब से अब तक वे कई इवेंट्स में शामिल हो चुकी हैं। मुंबई के जियो वर्ल्ड सिनेमा में ओपन हुए इंटरनेशनल ज्वैलरी ब्रांड बुल्गारी के स्टोर लॉन्च में प्रियंका चोपड़ा शामिल हुई थीं। इस मौके पर उन्हें बेहद बोल्ड ड्रेस में देखा गया था और वे एकदम स्टनिंग लग रही थीं। प्रियंका चोपड़ा के लुक की खूब सराहना हुई थी। लोगों ने उन्हें स्टनिंग और फ्लॉलेस ब्यूटी बताया था। हालांकि, कुछ यूजर ने उन्हें ट्रोल भी किया था और सवाल उठाया था कि आज कल एक्ट्रेसेस में शर्ट पहनने का रिवाज़ नहीं है क्या। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने इस मौके पर टू-पीस सेट प्लजिंग टॉप और मैचिंग पैंट पहना हुआ था। प्रियंका बुल्गारी ब्रांड की ग्लोबल एम्बेसडर हैं और वे इवेंट में इस ब्रांड को प्रमोट करती नज़र आई थीं।
प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा को पिछली बार इंग्लिश फिल्म 'लव अगेन' में देखा गया था। उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो वे इंग्लिश डॉक्युमेंट्री 'टाइगर' से बतौर नैरेटर जुड़ी हैं। वे इंग्लिश फिल्म 'हेड्स ऑफ़ स्टेट' में बतौर एक्ट्रेस दिखाई देंगी। इस फिल्म की शूटिंग चल रही है।
और पढ़ें…
मंदिर जाने पर पड़ती हैं गालियां, सारा अली खान बोलीं- माफ़ी नहीं मांगूंगी
पैसों की तंगी में मौत से जूझ रही एक्ट्रेस, इंडस्ट्री से नहीं मिली मदद!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।