कब होगा रजनीकांत की Thalaivar 171 के नाम का खुलासा, जानें फिल्म से जुड़े 5 Facts

Published : Apr 22, 2024, 03:46 PM IST
Rajinikanth Thalaivar 171

सार

Rajinikanth Thalaivar 171 Name To Revealed. रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म Thalaivar 171 के नाम क घोषणा सोमवार को शाम 6 बजे एक शॉर्ट टीजर के साथ की जाएगी। बता दें कि फिल्म के डारयेक्टर लोकेश कनगराज है। रजनीकांत-लोकेश पहली बार साथ में काम कर रहे हैं। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की अपकमिंग फिल्म थलाइवर 171 (Thalaivar 171) को लेकर एक जबरदस्त खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स फिल्म के नाम की घोषणा सोमवार 22 अप्रैल को करने जा रहे हैं। फिल्म का एक टीजर रिलीज के साथ ही इसका नाम भी बताया जाएगा। टीजर शाम 6 बजे रिवील किया जाएगा। बता दें कि रजनीकांत के साथ लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) द्वारा निर्देशित यह पहली फिल्म है। कहा जा रहा है इस फिल्म से दोनों को ही काफी उम्मीदें हैं।

Thalaivar 171 से जुड़े फैक्ट्स

रजनीकांत की फिल्म Thalaivar 171 को लेकर मेकर्स ने फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया है। हालांकि, इससे जुड़ी कुछ जानकारियां सामने आई है, जो काफी चौंकाने वाली हैं। फिल्म में रजनीकांत के साथ श्रुति हासन लीड रोल प्ले कर रही हैं। बताया जा रहा है कि वह इसमें उनकी बेटी का किरदार निभाएंगी। फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इसमें रजनीकांत के साथ नागार्जुन भी खास रोल प्ले करते नजर आएंगे। ऐसी भी चर्चा है कि फिल्म में बाहुबली के कट्टपा यानी सत्यराज भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कहा जा रहा है कि सालों बाद वे रजनीकांत के साथ नजर आएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे, जिन्होंने हाल ही में बड़े मियां छोटे मियां में विलेन का रोल प्ले किया है। सबसे बड़ी खबर यह है कि इसमें बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह भी नजर आने वाले हैं।

रजनीकांत का वर्कफ्रंट

रजनीकांत के वर्कफ्रंट की बात करें तो 2023 में उनकी फिल्म जेलर ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। वहीं, इस साल आई उनकी फिल्म लाल सलाम बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई। उनकी अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वो वेट्टैयन में नजर आएंगे, जो इसी साल जून में रिलीज हो रही है। वहीं, उनकी Thalaivar 171 नवंबर 2024 में रिलीज होगी। उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर का सीक्वल 2025 में रिलीज होगा।

ये भी पढ़ें...

कितने पढ़े लिखे हैं Kalki 2898 AD के STARS, कौन सबसे ज्यादा एजुकेटेड

90s की इन 8 हसीनाओं की दमकती स्किन का राज, इन TIPS से जानें

क्या Akshay Kumar का बॉक्स ऑफिस पर खेल खत्म, ऐसे समझे पूरा गणित

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम