
एंटरटेनमेंट डेस्क, Ranbir Kapoor Alia Bhatt reached Bandra in Mumbai with daughter Raha । रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) मुंबई में अपने नए घर में शिफ्ट होने के लिए बेताब हैं। वे अक्सर इसकी प्रोग्रेस देखने के लिए यहां पहुंचते हैं । हाल ही में स्टार कपल बांद्रा वाले घर पहुंचा था। इस दौरान उनकी क्यूट बेटी राहा भी उनके साथ मौजूद थी। इस मौके का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है ।
250 करोड़ की लागत से बन रहा रणबीर- आलिया का घर
रणबीर और आलिया का मुंबई के बांद्रा स्थित 250 करोड़ की लागत से बनने वाला घर का कंस्ट्रक्शन जारी है। पावर कपल अक्सर वर्क प्रोग्रेस देखने लिए यहां पहुंचते हैं। हाल ही में राहा को गोद में लेकर आलिया और रणबीर कपूर नए घर पर स्पॉट हुए। इस दौरान रणबीर ने टी शर्ट और बरमुडा पहना था। वहीं आलिया ने स्लीवलैस कैजुअस ड्रेस पहनी थी। इस दौरान कैमरामेन को देखकर राहा ने गुस्से वाले एक्सप्रेशन दिए, बेबी का लुक अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
राहा के एक्सप्रेशन पर फिदा हुए फैंस
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नीतू कपूर भी मौजूद थीं । हालांकि वीडियो में वो नज़र नहीं आ रही हैं। इस वीडियो पर फैंस ने जमकर कॉमेन्ट किए हैं । एक यूजर ने लिखा- Raha's favorite expression everytime.. दूसरे यूजर ने लिखा - बच्ची के रिएक्शन मस्त हैं। तीसरे नेटीजन्स ने लिखा- अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को कोई नहीं देख रहा, सबका ध्यान बस राहा की तरफ है । राहा कपूर अब कैमरों को देखकर थोड़ा असहज हो जाती है। लेटेस्ट वीडियो में भी वे थोड़ा सा परेशान नज़र आ रही हैं । उनके एक्सप्रेशन से लग रहा है कि इतनी भीड़भाड़ से वो थोड़ा परेशान हैं।
ये भी पढ़ें -
क्या Nawazuddin Siddiqui ने किया राष्ट्रगान का अपमान ? वायरल वीडियो देख भड़के लोग
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।