शुक्रवार यानी 18 सितंबर 2026 को OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं। इस लिस्ट में नेटफ्लिक्स की ‘लस्ट स्टोरीज 3’ और रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ से लेकर ‘थुडक्कम’ और ‘द स्कैंडल’ तक शामिल हैं। एक नजर इन रिलीज पर डालें।
नेटफ्लिक्स की चर्चित एंथोलॉजी ‘लस्ट स्टोरीज 3’ में चार अलग-अलग कहानियां हैं। इन कहानियों में रिश्तों, प्यार और इंटीमेसी से जुड़े पहलुओं को दिखाया गया है। इस एंथोलॉजी का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवाने, शकुन बत्रा, विशाल भारद्वाज और किरण राव ने किया है। इसमें कोंकणा सेन शर्मा, राधिका आप्टे, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, राधिका मदान, विजय वर्मा और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार नजर आते हैं। यह 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
26
‘इरुमुडी’ (Irumudi)
रवि तेजा और प्रिया भवानी शंकर की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘इरुमुडी’ भी आज से OTT पर उपलब्ध है। शिवा निर्वाणा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में साई कुमार और बेबी नक्षत्र भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में देखा जा सकता है। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पहुंच गई है।
36
‘बेस्ट ऑफ द बेस्ट’ (Best of the Best)
नेटफ्लिक्स की ‘बेस्ट ऑफ द बेस्ट’ दो बचपन की दोस्तों माया और अंजलि की कहानी है। दोनों UCLA की एक कॉम्पिटिटिव बॉलीवुड-फ्यूजन डांस टीम का हिस्सा बनती हैं और उनका लक्ष्य यूएस नेशनल चैंपियनशिप तक पहुंचना है। मैत्रेयी रामकृष्णन और प्रियंका केडिया ने फिल्म में मुख्य किरदार निभाए हैं। प्रतियोगिता का दबाव धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती को भी प्रभावित करता है।
46
‘थुडक्कम’ (Thudakkam)
मलयालम फिल्म ‘थुडक्कम’ जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म है और इससे मोहनलाल की बेटी विस्मया मोहनलाल ने एक्टिंग डेब्यू किया है। फिल्म का निर्देशन जूड एंथनी जोसेफ ने किया है। विस्मया के साथ आशीष जो एंथनी, साई कुमार और मनोज के. जयन नजर आते हैं। मोहनलाल फिल्म में स्पेशल कैमियो करते दिखाई देंगे।
56
‘द स्कैंडल’ (The Scandal)
नेटफ्लिक्स की ‘द स्कैंडल’ दर्शकों को जोसियन राजवंश के दौर की कहानी में ले जाती है। इसमें रोमांस के साथ रहस्य और साजिश का भी तड़का है।यह के-ड्रामा फ्रांसीसी उपन्यास Les Liaisons dangereuses से प्रेरित है। सोन ये-जिन और जी चांग-वूक इसमें प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
‘यू प्लस मी अगेंस्ट द वर्ल्ड’ (You Plus Me Against the World)
प्राइम वीडियो की यह सीरीज रोमांस और सस्पेंस को साथ लेकर चलती है। कहानी अल्मा नाम की एक उभरती फिल्ममेकर के इर्द-गिर्द है, जो अपने अमीर परिवार से अपनी महत्वाकांक्षाओं को छिपाकर रखती है।यह सीरीज एम्मा ग्रीन की बेस्टसेलिंग ट्रिलॉजी पर आधारित है और 18 सितंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।