MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • 'मिर्जापुर' से लेकर 'भौकाल' तक, यूपी के क्राइम पर बन चुकी हैं 8 सीरीज, OTT पर मचाया धमाल

'मिर्जापुर' से लेकर 'भौकाल' तक, यूपी के क्राइम पर बन चुकी हैं 8 सीरीज, OTT पर मचाया धमाल

उत्तर प्रदेश की गलियां, गैंगवार, माफिया, राजनीति, पुलिस और अपराध... बीते कुछ सालों में OTT ने यूपी की इसी दुनिया को पर्दे पर एक अलग अंदाज में पेश किया है। यहां पर हम बताएंगे 8 वेब सीरीज जो यूपी पर बेस्ड है। जो ओटीटी पर आते ही छा गए।

4 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Sep 08 2026, 03:45 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : instagram

मिर्जापुर ने बदली यूपी क्राइम सीरीज की तस्वीर

जब भी उत्तर प्रदेश पर बनी क्राइम वेब सीरीज की बात होती है तो सबसे पहले नाम 'मिर्जापुर' का आता है। अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) की इस सीरीज में पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक काल्पनिक शहर की माफिया दुनिया, गैंगवार, राजनीति और सत्ता संघर्ष को केंद्र में रखा गया है। पंकज त्रिपाठी का कालीन भैया और अली फजल का गुड्डू पंडित जैसे किरदार OTT के सबसे चर्चित किरदारों में शामिल हो चुके हैं। इस पर अब ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी बन गई है, जो सिनेमाघरों में धूम मचा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
Image Credit : social media

भौकाल में मुजफ्फरनगर के अपराधियों से भिड़े मोहित रैना

'भौकाल' यूपी के मुजफ्फरनगर की अपराध की दुनिया पर केंद्रित है। सीरीज की कहानी यूपी पुलिस अधिकारी नवनीत सिकेरा से प्रेरित है, जिन्होंने इलाके में अपराध और गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान चलाया था। मोहित रैना ने इसमें पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया है। सीरीज के दोनों सीजन में पुलिस और अपराधियों के बीच संघर्ष को प्रमुखता दी गई है। 'भौकाल' को MX Player की चर्चित क्राइम सीरीज में गिना जाता है।

38
Image Credit : social media

रक्तांचल में दिखा पूर्वांचल का ठेका माफिया

'रक्तांचल' ने यूपी के अपराध को एक अलग दौर में दिखाया। कहानी 1980 के दशक के पूर्वांचल की है, जहां सरकारी विकास कार्यों के ठेकों को लेकर माफिया के बीच संघर्ष शुरू होता है। वसीम खान और विजय सिंह की दुश्मनी के जरिए ठेका माफिया, राजनीति और गैंगवार की दुनिया को दिखाया गया है। सीरीज वास्तविक घटनाओं से प्रेरित बताई गई है और इसका पूरा क्राइम नैरेटिव पूर्वांचल की पृष्ठभूमि से जुड़ा है। इसे Amazon Prime Video और Amazon MX Player पर देख सकते हैं।

48
Image Credit : social media

गोरखपुर के गैंगस्टर की कहानी है रंगबाज

'रंगबाज' भी उत्तर प्रदेश की क्राइम कहानियों से गहराई से जुड़ी सीरीज है। इसका पहला सीजन 1990 के दशक के गोरखपुर की पृष्ठभूमि में बनाया गया और इसकी कहानी कुख्यात गैंगस्टर शिव प्रकाश शुक्ला से प्रेरित है। साकिब सलीम ने सीरीज में शिव का किरदार निभाया था। इसके बाद 'रंगबाज फिरसे' और 'रंगबाज: डर की राजनीति' जैसे सीजन आए। यह फ्रेंचाइजी ZEE5 पर रिलीज हुई।

58
Image Credit : instagram

वाराणसी के रहस्य लेकर आई असुर

'असुर' बाकी यूपी क्राइम सीरीज से थोड़ी अलग है। इसमें गैंगवार या माफिया की जगह सीरियल किलिंग, फॉरेंसिक साइंस और माइथोलॉजी का मिश्रण देखने को मिलता है। सीरीज की कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा वाराणसी से जुड़ा है और इसके बाद कहानी दिल्ली तक पहुंचती है। अरशद वारसी और बरुण सोबती स्टारर इस सीरीज का पहला सीजन Voot पर आया था, जबकि दूसरा सीजन JioCinema पर स्ट्रीम हुआ।

68
Image Credit : social media

अभय में यूपी के पुलिस अफसर की कहानी

कुणाल खेमू की 'अभय' एक प्रोसीजरल क्राइम थ्रिलर है। इसमें अभय प्रताप सिंह नाम के पुलिस अधिकारी की कहानी दिखाई गई है, जो अलग-अलग अपराधों की जांच करता है। ZEE5 की इस सीरीज के अब तक तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं।

78
Image Credit : social media

इंस्पेक्टर अविनाश में दिखा 90s का यूपी

रणदीप हुड्डा स्टारर 'इंस्पेक्टर अविनाश' 1998 के उत्तर प्रदेश में सेट है। इसमें एक STF अधिकारी को अपराध और हथियारों के एक बड़े नेटवर्क से मुकाबला करते हुए दिखाया गया है। सीरीज का पहला सीजन JioCinema पर आया था, जबकि दूसरा सीजन 2026 में JioHotstar पर रिलीज हुआ।

और पढ़ें:‘मिर्जापुर: द मूवी’ का दूसरा पोस्ट-क्रेडिट सीन क्यों हुआ गायब? मेकर्स ने छिपाकर रखा बड़ा ट्विस्ट

88
Image Credit : social media

Kaalkoot में छोटे शहर का अपराध

विजय वर्मा की 'कालकूट ' भी यूपी की पृष्ठभूमि वाली क्राइम ड्रामा है। इसमें वह उत्तर प्रदेश पुलिस के सब-इंस्पेक्टर रवि शंकर त्रिपाठी के किरदार में नजर आए। कहानी एक एसिड अटैक केस की जांच से शुरू होती है और इसके जरिए पुलिस व्यवस्था, छोटे शहर के सामाजिक दबाव और अपराध की कई परतें सामने आती हैं। यह सीरीज 2023 में JioCinema पर रिलीज हुई थी और अब JioHotstar पर मौजूद है।

और पढ़ें: OTT Releases This Week: ‘द रिवोल्यूशनरीज’ से ‘घमासान’ तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी ये धांसू फिल्में और सीरीज

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
मनोरंजन समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
'वो जिंदा है, देखते ही गोली मार दें', तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार को बताया फर्जी!
Recommended image2
Drishyam 3 Collection Day 11: 11वें दिन धीमी पड़ी अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें कुल कमाई
Recommended image3
रणवीर सिंह ने खरीदीं नई BMW, अल्ट्रा लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान ने बढ़ाई कार कलेक्शन की कीमत
Recommended image4
Pati Patni Aur Panga 2: राहुल वैद्य की हो रही थू-थू, दिशा परमार संग सेक्सुअल एक्टिविटी पर बोले - 'शादी से पहले तो...'
Recommended image5
सैफ अली खान ने किया इंस्टाग्राम डेब्यू, सबसे पहले जानें किसने किया फॉलो?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved