
Karan Nandini Marriage Secret: टीआरपी की दुनिया में लगातार चर्चा बटोर रहा शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 अब एक नए और बड़े ट्विस्ट की ओर बढ़ रहा है। हालिया एपिसोड्स में जहां रियो पर खुशबू से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया, वहीं अब कहानी में ऐसा मोड़ आने वाला है जो कई रिश्तों की सच्चाई को सामने ला सकता है। रियो की बेगुनाही साबित होने के साथ-साथ नियति के सामने करण और नंदिनी के रिश्ते का राज भी खुलने वाला है।
अब तक दिखाया गया है कि खुशबू ने गुस्से और बदले की भावना में आकर रियो पर छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगा दिया था। इस आरोप के बाद पूरा विरानी परिवार रियो के खिलाफ खड़ा हो गया और उसे पुलिस गिरफ्तार कर ले गई। हालांकि जल्द ही सच्चाई सामने आने वाली है, जिससे रियो निर्दोष साबित होगा और परिवार को अपनी गलती का एहसास होगा।
रियो की गिरफ्तारी से नियति पूरी तरह टूट जाती है। वह लगातार परिवार के सामने अपने बेटे की बेगुनाही की गुहार लगाती नजर आती है। शांति निकेतन पहुंचने के बाद उसकी जिंदगी एक नए मोड़ पर पहुंचती है, जहां उसे कई ऐसे राज पता चलने वाले हैं जो अब तक उससे छिपाए गए थे।
आने वाले एपिसोड्स में नियति को घर की पुरानी तस्वीरें मिलेंगी। इन्हीं तस्वीरों में करण और नंदिनी की शादी की तस्वीरें भी होंगी। इन तस्वीरों को देखकर नियति को पहली बार पता चलेगा कि करण और नंदिनी पति-पत्नी हैं। यह खुलासा उसके लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा और इसके बाद कहानी की दिशा पूरी तरह बदल सकती है।
सच्चाई सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शक कई तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि नियति करण और नंदिनी के रिश्ते में दूरी पैदा करने की कोशिश कर सकती है। वहीं प्रोमो में दिखाए गए एक्सीडेंट सीन ने भी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि नियति इस सच्चाई को कैसे स्वीकार करती है।
इसे भी पढ़ें- Naagin 7 Finale Twist: नागिन-7 फिनाले ट्विस्ट, अनंता का बदला लेंगी 3 एक्ट्रेस
रियो की बेगुनाही साबित होने के बाद तुलसी उससे माफी मांगती नजर आएगी। पूरा परिवार भी अपनी गलती स्वीकार करेगा, लेकिन जिस तरह से बिना सच जाने उसे अपराधी मान लिया गया, उससे रियो के मन में गहरी नाराजगी पैदा हो सकती है। आने वाले एपिसोड्स में वह परिवार को माफ करता दिखेगा, लेकिन उसके मन में बदले की भावना जन्म ले सकती है, जो कहानी में नए ड्रामे की शुरुआत करेगी।
इसे भी पढ़ें- Naagin 7 Aakhri War: इस दिन खत्म होगा शो, आखिरी वार के लिए 2 हसीनाओं की नागिन 7 में एंट्री
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।