Naagin 7 Update: एकता कपूर के शो नागिन 7 को लेकर क्या है ताजा अपडेट? कब बंद हो रहा प्रियंका चाहर चौधरी का सीरियल नागिन 7? नागिन 7 का आखिरी एपिसोड किस दिन प्रसारित होगा?
Ekta Kapoor Naagin 7 Latest Update: एकता कपूर का सीरियल नागिन 7 काफी समय से लाइमलाइट में बना हुआ है। सीरियल को शुरुआती दौर में शानदार टीआरपी मिली, लेकिन वक्त के साथ इसकी कमजोर होती कहानी के कारण दर्शकों ने इसे नकारना शुरू कर दिया। सीरियल की पॉपुलैरिटी बढ़ाने मेकर्स द्वारा इसमें लीप भी लाया गया, लेकिन फिर भी ये दम नहीं दिखा पाया। सीरियल को लेकर आई ताजा जानकारी की मानें तो इसका आखिरी एपिसोड कब आएगा, इसकी जानकारी सामने आई है। साथ ही इसमें होने वाले आाखिरी वार के लिए 2 हसीनाओं की एंट्री भी हो रही हैं।

नागिन 7 का आखिरी एपिसोड कब और क्या होगा खास
एकता कपूर का सीरियल नागिन 7 फिलहाल धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। शो बंद होने से पहले इसमें कई ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच शो को लेकर खबर आ रही हैं कि इसमें अनीता हसनंदानी और तेजस्वी प्रकाश कैमियो करने एंट्री करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों की एंट्री खास मकसद से कराई जा रही है। बता दें कि सीरियल में आखिरी वार दिखाया जाएगा, जिसमें अपरा यानी प्रियंका चाहर चौधरी की मदद करने ये दो नागिन आ रही हैं। तीनों मिलकर राधिका यानी ड्रैगन का खात्मा करेंगी। आपको बता दें कि नागिन 7 से जुड़ा ये धमाकेदार एपिसोड 6 और 7 जून को रिलीज होगा। नागिन 7 में दुश्मन पर होने वाले नागिन के आखिरी वार को देखने के लिए फैंस भी बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि तीनों नागिन मिलकर राधिका का कैसे अंत करती हैं।
ये भी पढ़ें.. Kala Hiran First Poster: सलमान खान काला हिरण शिकार पर बनी फिल्म का इस दिन आएगा टीजर
कब शुरू हुआ था नागिन 7
नागिन 7 की घोषणा एकता कपूर ने सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 में की थी। इतना ही घोषणा के साथ उन्होंने ये भी रिवील किया था नागिन का किरदार इस बार प्रियंका चाहर चौधरी निभा रही है। ये सीरियल 27 दिसंबर 2025 से कलर्स टीवी पर ऑनएयर हुआ था। शुरुआत में इस सीरियल को टीआरपी में टॉप पर रेटिंग मिली, लेकिन फिर धीरे-धीरे इसकी रेटिंग गिरती गई। बाद में शो टॉप 10 में बमुश्किल 8वें-9वें नंबर पर जगह बना पाता था। इन्हीं सबको को देखते हुए मेकर्स ने इसे बंद करने का फैसला लिया। शो का आखिरी एपिसोड एकता कपूर के जन्मदिन पर यानी 7 जून को प्रसारित होगा। ताजा जानकारी की मानें तो मेकर्स नागिन 8 बनाने की भी प्लानिंग कर रहे हैं। फिलहाल इस पर ज्यादा अपडेट सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें.. Maid Salary Debate: घरेलू सहायिका की 10000 सैलरी पर भिड़ीं 2 एक्ट्रेस, एक ने दूसरे को सुनाया
