Mothers Day 2026. मदर्स डे रविवार को देश-दुनिया में सेलिब्रेट किया जा रहा है। हर बच्चे के लिए ये दिन खास है। कईयों ने अपनी मां के लिए खास प्लानिंग भी कर रखी है। इसी मौके पर आपको टीवी से जुड़ी टॉप 5 सिंगल मदर्स की दौलत के बारे में बताने जा रहे हैं।
टीवी की दुनिया में ऐसी 5 मां हैं, जो सालों से अकेले अपने दम पर अपने बच्चों की परवरिश कर रही है। अपने बच्चों को पालने के लिए वे दिन-रात मेहनत कर कमाई कर रही हैं। जानते हैं इनके बारे में…
26
1. श्वेता तिवारी
टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपनी लाइफ में दो शादियां की। हालांकि, सालों पहले वे दोनों पति राजा चौधरी और अभिनव कोहली से अलग हो चुकी हैं। दोनों बच्चों को श्वेता अकेले पाल रही हैं। खबरों की मानें तो श्वेता 90 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।
टीवी एक्ट्रेस जूही परमार ने सचिन श्रॉफ से शादी की थी। कपल की शादीशुदा में काफी उतार-चढ़ाव आए और आखिरकार दोनों का 2018 में तलाक हो गया। पति से अलग होने के बाद जूही अकेले ही बेटी को पाल रही हैं। बता दें कि जूही के पास 47 करोड़ की संपत्ति है।
46
3.उर्वशी ढोलकिया
टीवी की दुनिया में कमोलिका के नाम से फेमस उर्वशी ढोलकिया ने महज 16 की उम्र में शादी कर ली थी और 17 साल की उम्र में वे जुड़वा बच्चों की मां बन गई थी। पति से तलाक के बाद वे अकेले दोनों बेटों को पाल रही हैं। खबरों की मानें तो उर्वशी के पास 35 करोड़ की संपत्ति है।
56
4. साक्षी तवंर
टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस साक्षी तंवर ने अभी तक शादी नहीं की, लेकिन उन्होंने एक बेटी को गोद लिया है। अपनी बेटी की वे अकेले ही देखभाल करती हैं। बता दें कि साक्षी 50 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।
66
5. दीपशिखा नागपाल
टीवी एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल ने अपनी लाइफ में दो शादियां की। हालांकि, उनकी दोनों ही शादी सफल नहीं रही। उनका दोनों पति जीत उपेन्द्र और केशव अरोरा से तलाक सालों पहले तलाक हो चुका है। वे अकेले ही दोनों बच्चों को पाल रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दीपशिका 20 करोड़ की मालकिन हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।