रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर 51 दिन बीत चुके हैं। दुनियाभर में बंपर कमाई करने वाली इस फिल्म ने साउथ इंडिया में शाहरुख़ खान की 'जवान' को बेहद पीछे छोड़ते हुए वो रिकॉर्ड बनाया है, जो अभी तक कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं बना सकी है। पढ़ें रिपोर्ट...
‘धुरंधर 2’ ने रचा नया इतिहास साउथ इंडिया में हुई 300 करोड़ पार
रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म ने साउथ इंडियन स्टेट्स में 300.01 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर पहली नॉन-साउथ फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया है। 50 दिन पूरे होने के बाद भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही। खास बात यह है कि कुछ दिन पहले ही इस फिल्म ने ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ को पीछे छोड़ते हुए साउथ में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली नॉन-साउथ फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था।
25
पहले पार्ट की सफलता ने बनाया था माहौल
‘धुरंधर’ का पहला पार्ट भी साउथ इंडिया में जबरदस्त हिट साबित हुआ था। फिल्म ने अपने थिएट्रिकल रन में साउथ इंडियन स्टेट्स में 153.83 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था। शुरुआत भले ही सामान्य रही, लेकिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ ने फिल्म को लंबी रेस का खिलाड़ी बना दिया। यही वजह रही कि दूसरे पार्ट को लेकर दर्शकों में शुरुआत से ही जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भारी बज बना हुआ था।
‘धुरंधर 2’ का सबसे चौंकाने वाला प्रदर्शन कर्नाटक में देखने को मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने यहां 51 दिनों में 141.12 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर डाला। किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए यह आंकड़ा बेहद बड़ा माना जा रहा है। फिल्म को मल्टीप्लेक्स के साथ-साथ सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में भी शानदार रिस्पॉन्स मिला। रणवीर सिंह की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और एक्शन सीक्वेंस को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
45
तेलंगाना, तमिलनाडु और आंध्र में भी ताबड़तोड़ कमाई
कर्नाटक के बाद तेलंगाना फिल्म का दूसरा सबसे बड़ा मार्केट बनकर उभरा, जहां ‘धुरंधर 2’ ने 72.03 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। तमिलनाडु से फिल्म ने 38.96 करोड़ रुपए कमाए, जबकि आंध्र प्रदेश में इसका कलेक्शन 28.39 करोड़ रुपए रहा। केरल में भी फिल्म ने 19.51 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की। इन सभी आंकड़ों को मिलाकर फिल्म ने साउथ इंडिया में कुल 300.01 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया।
साउथ इंडिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में अब ‘धुरंधर 2’ पहले नंबर पर पहुंच गई है। दूसरे नंबर पर शाहरुख खान की ‘जवान’ है, जिसने 188.13 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था। यानी रणवीर सिंह की फिल्म ‘जवान’ से 111.88 करोड़ रुपए आगे निकल चुकी है। प्रतिशत के हिसाब से देखें तो ‘धुरंधर 2’ ने साउथ में‘जवान’ से करीब 59.46% ज्यादा कमाई की है। ट्रेड रिपोर्ट्स में तो यह भी माना जा रहा है कि अगर फिल्म की रफ़्तार ऐसी ही बनी रही तो यह साउथ में 350 करोड़ रुपए के ग्रॉस कलेक्शन को भी पार कर सकती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।