- Home
- Entertainment
- Mother's Day: बॉलीवुड की 5 सबसे स्टाइलिश मां-बेटी, खूबसूरती में देती हैं एक-दूसरे को टक्कर
Mother's Day: बॉलीवुड की 5 सबसे स्टाइलिश मां-बेटी, खूबसूरती में देती हैं एक-दूसरे को टक्कर
रविवार यानी 10 मई को दुनियाभर में मदर्स डे धूमधाम से मनाया जाएगा। आम से लेकर खास तक सभी अपनी-अपनी मॉम्स को इस खास दिन पर विश करते हैं और उन्हें फील गुड कराते हैं। इसी बीच आपको बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश मां-बेटियों की जोड़ियों के बारे में बताते हैं।

बॉलीवुड की स्टाइलिश मां-बेटी
बॉलीवुड इंडस्ट्री में 5 ऐसी मां-बेटी की जोड़ी हैं, जो सबसे स्टाइलिश और ग्लैमरस हैं। इतना ही नहीं ये मां-बेटी की जोड़ियां एक-दूसरे को खूबसूरती में टक्कर भी देती हैं।

1. डिंपल कपाड़िया-ट्विकल खन्ना
डिंपल कपाड़िया और उनकी बेटी ट्विकल खन्ना दोनों ही बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस हैं। दोनों का स्टाइल भी गजब का है और खूबसूरती के मामले में दोनों एक-दूसरे टक्कर देती हैं।
ये भी पढ़ें... वो इकलौती हीरोइन, जिसकी 1 फिल्म के बने 9 रीमेक, सभी HIT पर हिंदी वाली FLOP
2. काजोल-न्यासा देवगन
काजोल और उनकी बेटी न्यासा देवगन स्टाइल और लुक में कम नहीं है। काजोल अपनी बेटी को लेकर बहुत ज्यादा पजेसिव रहती हैं। दोनों मां-बेटी में खूब जमती है।
3. रवीना टंडन-राशा थडानी
रवीना टंडन और राशा थडानी दोनों मां-बेटी बेहद ग्लैमरस हैं। दोनों ही स्टाइल और लुक में एक-दूसरे से कम नहीं है। बता दें कि राशा ने बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है।
4. हेमा मालिनी-ईशा देओल
हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल, दोनों ही खूबसूरती में कम नहीं हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्टेज पर परफॉर्म करते भी देखा जाता है। मां-बेटी के बीच बेहतरीन ट्यूनिंग है।
5. ऐश्वर्या राय-आराध्या बच्चन
ऐश्वर्या राय की तरह उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी बेहद खूबसूरत हैं। मां-बेटी को अक्सर साथ में देखा जाता है। आराध्या भी अब मां को स्टाइल में टक्कर देने लगी हैं।
ये भी पढ़ें... Drishyam 3 में कौन बनी मोहनलाल की 'पत्नी', दोनों की उम्र में कितने साल का फासला?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।