
एक मई को हिंदी और मराठी भाषा में रिलीज हुई फिल्म राजा शिवाजी लगातार बॉक्स ऑफिस पर दम दिखा रही है। फिल्म ने कमाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अब इसे सिनेमाघरों में 11 दिन पूरे हो गए हैं। हालांकि, 11वें दिन इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है। बता दें कि रितेश देशमुख के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में बॉलीवुड के ए लिस्टर्स नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं सलमान खान ने अपने शानदार कैमियो से दर्शकों का दिल जीत लिया। आइए, देखते है फिल्म की कमाई का आंकड़ा...
रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी का दूसरे सोमवार की कमाई का आंकड़ा रिवील हो गया है। sacnilk.com की मानें तो फिल्म ने 11वें दिन 1.35 करोड़ का बिजनेस किया, जो 10वें दिन के मुकाबले काफी कम है। फिल्म ने 10वें दिन रविवार को 6.80 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक नेट 69.60 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 82.59 करोड़ हो गया है। बता दें कि फिल्म को हिंदी के साथ मराठी में भी रिलीज किया गया है। हिंदी के मुकाबले फिल्म को मराठी में बॉक्स ऑफिस पर बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है। 11वें दिन हिंदी में फिल्म ने 24 लाख और मराठी में 1.11 करोड़ कमाए।
ये भी पढ़ें... Maratha Warriors पर बनी 6 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हिसाब, 'राजा शिवाजी' इस NO. पर
आपको बता दें कि रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ शानदार ओपनिंग की थी। फिल्म ने पहले दिन 11.35 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे दिन इसकी कमाई में थोड़ी सी कमी आई और इसने 10.55 करोड़ कमाए। तीसरे दिन फिल्म ने फिर उड़ान भरी औप 12 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया। चौथे दिन से इसकी कमाई में गिरावट आई, लेकिन फिर भी ये बॉक्स ऑफिस पर डटी रही। पहले वीकेंड मूवी ने 52.65 करोड़ का बिजनेस किया।
फिल्म राजा शिवाजी एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म की प्रोड्यूसर जेनेलिया देशमुख और ज्योति देशपांडे हैं। मूवी को मुंबई फिल्म कंपनी और जियो स्टूडियोज के बैनर तले बनाया किया है। फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते, जेनेलिया देशमुख, विद्या बालन लीड रोल में हैं। फिल्म का बजट 75 से 100 करोड़ बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें... 1973 से 2018 तक, 11 मई को आईं 4 फिल्में-एक हसीना BOX OFFICE के लिए रही सबसे लकी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।