
राम चरण की पैन इंडिया फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी यह फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन उससे पहले 16 मई को भोपाल में इसका मेगा ट्रेलर लॉन्च इवेंट होने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह साल के सबसे बड़े फिल्मी इवेंट्स में से एक हो सकता है। म्यूजिशियन एआर रहमान की लाइव परफॉर्मेंस इस लॉन्च को और यादगार और भव्य बनाने वाली है, जिन्होंने 'पेड्डी' में संगीत दिया है।
राम चरण स्टारर ‘पेड्डी’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट में 16 मई को भोपाल में बड़े स्तर पर होस्ट किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, मेकर्स इस इवेंट को एक भव्य फिल्म सेलिब्रेशन की तरह प्लान कर रहे हैं। कार्यक्रम में राम चरण के साथ डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना, निर्माता वेंकट सतीश किलारू, फिल्ममेकर सुकुमार और जाह्नवी कपूर मौजूद रहेंगे। सबसे बड़ा आकर्षण म्यूजिशियन एआर रहमान की लाइव परफॉर्मेंस को माना जा रहा है। फिल्म के पोस्टर्स, टीजर और गानों ने पहले ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त माहौल बना दिया है।
यह भी पढ़ें : Salman Khan Upcoming Movie: सबसे खतरनाक लुक में दिखेंगे सलमान खान! 'धुरंधर' से निकला कनेक्शन
‘पेड्डी’ ने रिलीज से पहले ही इंटरनेशनल मार्केट में शानदार शुरुआत कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नॉर्थ अमेरिका में एडवांस बुकिंग खुलने के सिर्फ 4 घंटे के भीतर फिल्म ने $100K का आंकड़ा पार कर लिया। यह दिखाता है कि फिल्म को लेकर ग्लोबल लेवल पर कितना बड़ा क्रेज है। फिल्म को लेकर चर्चा तब और तेज हो गई, जब निर्देशक सुकुमार ने हाल ही में सेट विजिट कर फिल्म के विजन और स्टोरीटेलिंग की तारीफ की। सोशल मीडिया पर भी हर अपडेट तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : Drishyam 3 Advance Booking: ताबड़तोड़ बिक रहे 'दृश्यम 3' के टिकट, रिलीज से पहले कूटे करोड़ों!
फिल्म की सबसे बड़ी खासियत राम चरण का ट्रांसफॉर्मेशन बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, वह फिल्म में पहले एक रफ-टफ गांव के क्रिकेटर और बाद में ‘पेड्डी पहलवान’ के दमदार किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू, शिवा राजकुमार और दिव्येंदु शर्मा भी अहम भूमिकाओं में हैं। एआर रहमान का गाना ‘चिकिरी चिकिरी’ सभी प्लेटफॉर्म्स पर 200 मिलियन व्यूज पार कर चुका है, जबकि ‘राय राय रा रा’ को यूट्यूब पर 66 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फिल्म को उत्तर भारत में Jio Studios रिलीज करेगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।