प्रभास नहीं बल्कि इस शख्स के साथ सात फेरे लेंगी अनुष्का शेट्टी, जानिए कब होगी शादी?

Published : May 18, 2024, 01:35 PM IST
anushka shetty

सार

खबर आ रही है कि अनुष्का शेट्टी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस खबर को सुनने के बाद फैंस काफी खुश हो गए हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। अब खबर आ रही है कि अनुष्का शेट्टी जल्द शादी करने वाली हैं। इसके साथ ही रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वो एक्टर प्रभास से नहीं बल्कि एक कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर से शादी करने वाली हैं। वहीं कहा जा रहा है कि अनुष्का शेट्टी की उस प्रोड्यूसर से सगाई भी हो चुकी है।

जानिए अनुष्का कब करेंगी उस फिल्म प्रोड्यूसर से शादी?

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अनुष्का और उस फिल्म प्रोड्यूसर की शादी शादी इस साल के आखिर तक हो जाएगी। शादी की तारीख पहले ही तय हो चुकी है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इस खबर को सुनने के बाद फैंस का दिल टूट गया है। रिपोर्ट्स में आगे कहा गया कि जिस प्रोड्यूसर से अनुष्का की शादी होने वाली है, उसकी उम्र 42 साल है और अनुष्का शेट्टी भी 42 साल की हैं।

खासकर तब जब प्रशंसक लंबे समय से उनके और प्रभास के रिश्ते की अटकलें लगा रहे थे। सालों तक अफवाहें फैलती रहीं कि अनुष्का और प्रभास एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। वहीं अनुष्का ने भी हमेशा प्रभास को अपना अच्छा दोस्त ही बताया है।

अनुष्का शर्मा का वर्कफ्रंट

अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अपने 18 साल के फिल्मी करियर में अभी तक 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अनुष्का ने साल 2005 में फिल्म सुपर से टॉलीवुड में एंट्री की थी। उसके बाद से उन्होंने अपने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्हें आखिरी बार मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी, में देखा गया था।

और पढ़ें..

इस वजह से बच्चों संग लंदन शिफ्ट होंगी अनुष्का शर्मा, जानें क्या है पूरा मामला?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

धुरंधर निकला 70 साल का एक्टर, जिसकी फिल्म ने 2 दिन में छाप डाले इतने सारे नोट
बिना मेकअप ऐसी दिखती हैं The Raja Saab प्रभास की 7 हीरोइन, 5वीं को पहचानना मुश्किल