खबर आ रही है कि अनुष्का शर्मा अपने बच्चों के साथ लंदन शिफ्ट होने वाली हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला.. 

एंटरटेनमेंट डेस्क. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों को लोग खूब पसंद करते हैं। हालांकि वो अपनी लाइफ को काफी ज्यादा पर्सनल रखते हैं। हालांकि, इन सबके बीच, विराट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें विराट हिंट देते हुए नजर आ रहे हैं कि वो अपने बच्चों के साथ लंदन शिफ्ट हो सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस वजह से लोगों को मिली हवा

दरअसल विराट ने एक इंटरव्यू में अपने रिटायरमेंट के बारे में बात की और कहा, 'एक खिलाड़ी के रूप में, हमारे करियर की एक एक्सपायरी डेट होती है। मैं बस पीछे की ओर काम कर रहा हूं, मैं हमेशा के लिए नहीं खेल सकता। मुझे यकीन है कि तब तक मुझे कोई पछतावा नहीं होगा। जब तक मैं खेल रहा हूं, मैं अपना सब कुछ दूंगा, लेकिन एक बार जब मेरा खेल पूरा हो जाएगा, तो मैं चला जाऊंगा, आप मुझे कुछ समय के लिए नहीं देख पाएंगे। इसलिए जब तक मैं खेलता हूं, तब तक मैं अपना सबकुछ देना चाहता हूं और यही एकमात्र चीज है, जो मुझे चलता रहता है।'

लोग कर रहे तरह-तरह से रिएक्ट

अब इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह से रिएक्ट करने लगे। कुछ लोग कयास लगाने लगे कि विराट पत्नी अनुष्का और दोनों बच्चों के साथ विदेश जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। वहीं अनुष्का ने अपने बेटे अकाय को ब्रिटेन मैं पैदा किया है। इस वजह से इन खबरों को और हवा मिल गई है। यहां तक कि कई लोगों ने तो यह भी कह दिया है कि अब अनुष्का फिल्मों में वापसी नहीं करेंगी और विदेश में अपने बच्चों का अच्छे से पालन पोषण करेंगी। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

और पढ़ें..

इस वजह से एक बार फिर पोस्टपोन हुई कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज