Dasara के प्रमोशन में एक्ट्रेस ने एक झटके में खाली कर दी बोतल, व्हाइट साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं कीर्ति सुरेश

Published : Mar 22, 2023, 07:26 PM ISTUpdated : Mar 23, 2023, 10:42 AM IST

साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश इन दिनों फिल्म ‘दासरा’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में वो लीड एक्टर नानी के साथ प्रमोशन करने मुंबई पहुंची। इस दौरान कीर्ति सुरेश ने एक ही झटके में पूरी की पूरी बोतल खाली कर दी। ये देख लोग हैरान रह गए।

PREV
18

बता दें कि 'दसारा' 30 मार्च को रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म की स्टारकास्ट प्रमोशन के लिए मुंबई पहुंची। इस दौरान कीर्ति सुरेश व्हाइट साड़ी में नजर आईं।

28

फिल्म की एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश व्हाइट कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कानों में बड़े-बड़े झुमके और बालों में सफेद गुलाब उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे।

38

फिल्म के प्रमोशन के दौरान कीर्ति सुरेश का ड्रिकिंग स्टाइल देखकर लोग दंग रह गए। एक्ट्रेस ने बोतल खोली और एक ही झटके में पूरी की पूरी गटक गईं। हालांकि, इस बोतल में दारू थी या कोई जूस ये तो पता नहीं।

48

कीर्ति सुरेश का ड्रिंक करता वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रमोशन के दौरान कीर्ति के हाथों में एक बोतल दिखी, जिस पर फिल्म की रिलीज डेट यानी 30 मार्च लिखा हुआ था।

58

प्रमोशन के दौरान कीर्ति सुरेश के अलावा फिल्म के लीड हीरो नानी और बाहुबली के भल्लालदेव यानी राणा दग्गुबती भी नजर आए। इन दोनों ने भी ड्रिंक करते हुए फिल्म का प्रमोशन किया।

68

बता दें कि कीर्ति सुरेश और नानी स्टारर मूवी 'दसारा' एक रूरल ड्रामा मूवी है। इसमें नानी देसी अंदाज में दारू पीते हुए नजर आएंगे। इसी को दिखाने की कोशिश करते हुए कीर्ति सुरेश ने भी ड्रिंक करके दिखाया।

78

हालांकि, कीर्ति सुरेश के ड्रिंकिंग स्टाइल को देखकर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- क्या पी रही हैं? मैसेज क्या देना चाहती हैं, शराब पीकर कूल दिखना या फिर कुछ और?

88

वहीं, एक और यूजर ने कहा- एक्सपीरियंस बहुत है शायद दीदी को। बता दें कि फिल्म में नानी और कीर्ति सुरेश के अलावा दीक्षित शेट्टी, समुथिराकिनी, साई कुमार और जरीना वहाब ने भी काम किया है।

ये भी देखें : 

7600 स्क्वेयर फीट में फैला है कंगना का मनाली वाला बंगला, देखें 7 बेडरूम वाले आलीशान घर की PHOTOS

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories