BIG NEWS: 47 साल का कन्नड़ एक्टर मर्डर केस में अरेस्ट, पुलिस कर रही कड़ी पूछताछ

Published : Jun 11, 2024, 12:50 PM ISTUpdated : Jun 11, 2024, 12:55 PM IST
Kannada actor Darshan Thoogudeepa Arrested

सार

Kannada actor Darshan Thoogudeepa Arrested. कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा को मैसूर पुलिस ने हत्या से जुड़े एक मामले में हिरासत में लिया गया है। उनपर रेणुकास्वामी मर्डर केस से जुड़े होने का आरोप है। मामले में पूछताछ करने उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 47 साल के कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा (Darshan Thoogudeepa) को एक हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो दर्शन पर रेणुका स्वामी मर्डर केस से जुड़े होने का आरोप है। दर्शन को पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में लिया। बेंगलुरु डीसीपी (पश्चिम) एस गिरीश ने बताया कि दर्शन को मैसूर में उनके फार्महाउस से हिरासत में लिया गया। उन्हें बेंगलुरु लाया गया है। मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और सभी से पूछताछ जारी है।

क्या है रेणुका स्वामी मर्डर

सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो बेंगलुरु के रेणुका स्वामी मर्डर केस में एक आरोपी ने एक्टर दर्शन थुगुदीपा का नाम लिया था, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनको हिरासत में लिया है। खबरों की मानें तो दर्शन पर आरोप है कि वे लगातार आरोपी के संपर्क में थे। पुलिस द्वारा की गई केस की छानबीन में पीड़ित की पहचान चित्रदुर्ग के रहने वाले रेणुका स्वामी के रूप में हुई थी, जो बेंगलुरु के सुम्मानहल्ली ब्रिज के पास मृत पाया गया था। बताया जा रहा है कि रेणुका स्वामी ने दर्शन की करीबी पवित्रा गौड़ा को अश्लील फोटोज भेजीं थी, जिसके कारण उनकी हत्या होना बताया जा रहा है।

रेणुका स्वामी हत्या की जांच

रिपोर्ट्स की मानें तो बेंगलुरु पुलिस ने रेणुका स्वामी की मौत की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि दर्शन के फैन क्लब के अध्यक्ष रेणुका स्वामी को बेंगलुरु लाए और फिर कुछ लोगों ने मिलकर उनको पीटा, जिसके कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बेंगलुरु सिटी पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने बताया कि रेणुका स्वामी हत्या केस में जांच और सीसीटीवी फुटेज से मामले को सुलझाने में मदद मिली। बता दें कि पुलिस ने रेणुका स्वामी के शव को एक नाले से बरामद किया था। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पता चला कि उनकी हत्या की गई है और इसमें एक्टर दर्शन का भी नाम सामने आया। वैसे, दर्शन का विवादों से पुराना नाता रहा है। 2011 में उनकी पत्नी ने उन पर डोमेस्टिक वायलेंस का आरोप लगाया। 2021 में दर्शन पर मैसूर के एक होटल में मारपीट का आरोप लगा था।

ये भी पढ़ें...

Anupama Spoiler: अनु-अनुज-आध्या को धक्के मार घर के निकालेगा ये शख्स

3 हीरो का डबल रोल, 10 हीरोइन, कौन सी है ये फिल्म जिसका आया धांसू अपडेट

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

क्या Raja Saab ने रोका सालार का सीक्वल? Shruti Haasan के बर्थडे पर आई अपडेट
Actor Mayur Patel कौन हैं, जिन्होंने नशे में धुत होकर मचाई सड़क पर तबाही,कई गाड़ियां तोड़ीं