कैसे पड़ा सुदीप का नाम 'किच्चा'? जानिए BJP में शामिल होने जा रहे कन्नड़ सुपरस्टार के बारे में सबकुछ

Published : Apr 05, 2023, 05:03 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार किच्चा सुदीप (Kiccha Sudeep) को एक अनजान शख्स ने उनके प्राइवेट वीडियो लीक करने की धमकी दी है। दूसरी ओर उनके भाजपा में शामिल होने के कयास भी लग रहे हैं। जानिए किच्चा सुदीप की निजी जिंदगी से जुड़े फैक्ट्स...

PREV
17

किच्चा सुदीप का असली नाम सुदीप संजीव है और उनका जन्म 2 सितम्बर 1973 को कर्नाटक के मैसूर के शिमोगा में हुआ था।

27

किच्चा सुदीप एक्टर होने से पहले इंजीनियर हैं। उन्होंने इंडस्ट्रीयल एंड प्रोडक्शन इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। किच्चा की खेलों में रुचि रही है और उन्हें क्रिकेट खेलने का शौक है।

37

फ़िल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने 1997 में कन्नड़ फिल्म 'Thayavva' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। बॉलीवुड में उनकी एंट्री 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'फूंक' से हुई थी।

47

सुदीप संजीव के किच्चा सुदीप बनने की कहानी भी दिलचस्प है। दरअसल, 2001 में उन्होंने 'Huchcha' नाम की एक फिल्म की थी, जिसमें उनके किरदार का नाम किच्चा था।

57

'Huchcha' रोमांटिक एक्शन फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म की सफलता के बाद लोग सुदीप को किच्चा सुदीप कहने लगे। नतीजा यह निकला कि उन्होंने अपना नाम यही रख लिया।

67

किच्चा सुदीप ने अपने नाम में एक और बदलाव किया है और वह है उनके नाम के अंग्रेजी नाम की स्पेलिंग। दरअसल, पहले वे Sudeep लिखते थे और अब वे Sudeepa लिखते हैं।

Recommended Stories