
एंटरटेनमेंट डेस्क. मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो मलयालम टीवी एक्ट्रेस अपर्णा नायर (Aparna Nair) गुरुवार रात करमना स्थित अपने घर में मृत पाई गईं। करमना थाला स्थित घर के उनका अंदर शव लटका हुआ पाया गया था। कहा जा रहा है कि अपर्णा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शव को एक निजी अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। अपर्णा के परिवार में पति संजीत और दो बेटियां थ्रया और कृतिका हैं। बता दें कि अपर्णा ने अथमासखी और चंदनमाझा जैसे पॉपुलर शो में अपने किरदारों से लोगों का ध्यान आकर्षित किया था। हाल ही में, उन्होंने कलिवेडु में अथिरा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सिंधु जैकब की जगह रीप्लेस किया गया था।
फेमस एक्ट्रेस थी अपर्णा नायर
अपर्णा नायर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जाने-माने चेहरों में से एक थीं। उन्हें मेघतीर्थम, मुधुगौव, कल्कि, कडालू परांजा कड़ा और अन्य फिल्मों में उल्लेखनीय भूमिकाए निभाई थी। एक्ट्रेस के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अपर्णा के निधन की खबर सामने आने के तुरंत बाद उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट ध्यान खींच रही हैं। मौत से कुछ घंटे पहले उन्होंने अपनी बेटी का एक वीडियो शेयर किया था। कुछ दिन पहले, उन्होंने बैकग्राउंड स्कोर के साथ अपनी फोटोज का एक वीडियो कोलाज भी शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया गया था कि एक महिला को अपने जीवन में किन कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है। उन्होंने अपने परिवार की तस्वीरें भी फैन्स के साथ शेयर की थीं। बता दें कि वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी और अक्सर अपनी बेटियों और फैमिली की फोटोज शेयर करती रहती थी।
इन टीवी सीरियलों में किया था अपर्णा नायर ने काम
अपर्णा नायर काफी फेमस एक्ट्रेस थी। उन्होंने चंदनमाझा, आत्मसखी, मैथिली वीन्दुम वरुम और देवस्पर्शम जैसे टीवी शोज में काम किया था। उसके अलावा उन्होंने फिल्म मेघतीर्थम (2009), मुधुगौव (2016), मिथिली वींडम वरुणु (2017), अचायांस (2017), नीरंजना पुक्कल (2017), देवस्पर्शम (2018) पेन मसाला (2018), कोडथी समक्षम बालन वकील (2019), ब्रिटिश बंगला' (2019), नल्ला विशेषम' (2019), कल्कि (2019) जैसी फिल्मों में काम किया था।
ये भी पढ़ें...
कौन है ये करोड़पति एक्टर जिसने अपनी ही 'भाभी' से की शादी, मचा था बवाल
कभी मांगकर खाने वाले राजकुमार राव हैं इतने अमीर, ऐसी है लाइफस्टाइल
शाहरुख खान की Jawan के साथ मिलेगा 1 जबरदस्त सरप्राइज, करें इंतजार ?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।