65 साल का MLA 4 साल में दे चुका चार 100 करोड़ी मूवी, इन अपकमिंग 2 फिल्मों से मचाएगा धमाल

Published : Jun 10, 2025, 09:04 AM IST

तेलुगु फिल्मों के एक्टर और TDP से  विधायक नंदमुरी बालकृष्ण 65 साल के हो गए हैं। NBK इस उम्र में भी ना केवल राजनीतिक दुनिया में धमाल मचा रहे हैं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी उनका सिक्का चल रहा है। वे 4 साल में लगातार चार 100 करोड़ी फ़िल्में दे चुके हैं…

PREV
16

10 जून 1960 को चेन्नई में पैदा हुए NBK 1974 से लगातार फिल्मों में एक्टिव हैं। उन्होंने तेलुगु फिल्म Tatamma Kala से डेब्यू किया था। अब तक के करियर में 109 फ़िल्में, एक वेब सीरीज में काम कर चुके हैं। उन्होंने दो टीवी शोज को होस्ट भी किया है।

26

2021 में नंदमुरी बालकृष्ण को करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म 'अखंडा' के रूप में मिली। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने वर्ल्डवाइड 124 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

36

2023 में NBK की दो फ़िल्में 'वीरा सिम्हा रेड्डी' और 'भगवंत केसरी' रिलीज हुईं और दोनों ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की। दोनों ही फ़िल्में हिट हुईं। इन फिल्मों की वर्ल्डवाइड कमाई क्रमशः 132.5 करोड़ रुपए और 118.2 करोड़ रुपए रही थी।

46

2025 में नंदमुरी बालकृष्ण ने करियर की लगातार चौथी 100 करोड़ी फिल्म दी। इस फिल्म का टाइटल था 'डाकू महाराज'। फिल्म हिट तो नहीं हुई, लेकिन इसने एवरेज से बेहतर परफॉर्मेंस दी। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 133.1 करोड़ रुपए कमाए और यह NBK के करियर की सबसे कमाऊ फिल्म भी साबित हुई।

56

अब बात करते हैं NBK की अपकमिंग फिल्मों की। उन्हें आगे तेलुगु फिल्म 'अखंडा 2' में देखा जाएगा, जिसमें वे एक बार फिर डबल रोल में नज़र आएंगे। इसके अलावा वे 2026 में रजनीकांत स्टारर तमिल फिल्म 'जेलर 2' में कैमियो करते भी नज़र आएंगे। माना जा रहा है कि ये दोनों फ़िल्में भी दुनियाभर में कम से कम 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करेंगी।

66

नंदमुरी बालकृष्ण तीन बार से तेलुगु देशम पार्टी के विधायक हैं। 2014 में उन्होंने पहली बार हिंदुपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और वे विजयी हुए थे। इसके बाद 2019 और 2024 में भी उन्होंने इस सीट से जीत दर्ज की।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories