
एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस फोड़ कर रख दिया। देश की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है। पुष्पा 2 की रिलीज को 42 दिन हो गए हैं, लेकिन फिल्म की कमाई अभी भी रूकने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच पुष्पा 2 (Pushpa 2) के तीसरे पार्ट यानी पुष्पा 3 (Pushpa 3) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा सामने आया है। बता दें कि कुछ समय पहले ही मेकर्स ने पुष्पा 3 को लेकर हिंट दिया था। उन्होंने बताया था पुष्पा 3 भी उनकी प्लानिंग में शामिल है। अब बताया जा रहा है कि डायरेक्टर सुकुमार (Sukumar) ने मूवी पर काम भी शुरू कर दिया है।
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 3 को लेकर कंपोजर देवी प्री प्रसाद ने अब तक का सबसे बड़ा अपडेट शेयर किया है। देवी श्री प्रसाद ने इंडिया टुडे से बात करते हुए पुष्पा 3 को लेकर अपडेट शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि फिल्म पुष्पा 2 के शानदार परफॉर्मेंस को देखते हुए डायरेक्टर सुकुमार इस फिल्म के तीसरे पार्ट पर तेजी से काम कर रहे हैं। उनका पूरा फोकस फिल्म के एक-एक सीन और कहानी पर है। पुष्पा 3 में कई चीजें ऐसी सेट की जाएंगी, जो अब तक किसी भी फिल्म में देखने नहीं मिली। तीसरे पार्ट के लिए कई नए आइडियाज हैं, जिन्हें एक अलग लेवल पर जाकर शेप दिया जाएगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि पुष्पा 3 का लेवल पिछली दोनों फिल्मों से ज्यादा हाई लेवल का होगा।
ये भी पढ़ें...
1600Cr के मालिक हैं एकता कपूर के पापा, हर साल यहां से कमा रहे करोड़ों
फिल्म पुष्पा 2 की सक्सेस पर देवी श्री प्रसाद ने कहा कि फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार, अल्लू अर्जुन, प्रोड्यूसर्स और जो भी लोग इस फिल्म के दोनों पार्ट का हिस्सा थे, सभी ने मिलकर काम किया और फिल्म को शानदार बनाया। उन्होंने कहा कि सभी ने भाषा और लिरिस्ट में कॉन्ट्रिब्यूशन दिया। सभी की मेहनत की वजह से आज ये फिल्म इतनी हिट हुई है। उन्होंने ये भी कहा कि सभी को पता था कि पुष्पा 2 हिट होगी। और इसी दावे को पूरा करने के लिए सभी के पास कई सारे चैलेंजेस भी थे। उन्होंने कहा कि फिल्म को दुनियाभर में पसंद किया। फिल्म ने तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ सहित सभी भाषाओं में अच्छा परफॉर्म किया।
ये भी पढ़ें...
वो क्रिकेटर, जिससे होना वाली थी अमृता सिंह की शादी, पर फंसा पेंच और बिगड़ गई बात
2025 में देश में OTT पर सबसे ज्यादा देखी गई ये 10 वेब सीरीज, NO.1 कौन?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।