
एंटरटेनमेंट डेस्क. कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन थूगुदीप इन दिनों बेंगलुरु जेल में बंद हैं। उन पर उनके ही फैन रेणुका स्वामी के मर्डर का आरोप है। ताजा खबर उनकी सेहत को लेकर आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो बीते कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे हैं और इसके चलते हाल ही में वे जेल में बेहोश भी हो गए थे। मीडिया में ऐसी ख़बरें आने के बाद दर्शन के फैमिली मेम्बर्स और फैन्स चिंता में पड़ गए हैं। हालांकि, अभी तक उनकी सेहत के बारे में और ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कहा जा रहा है कि उनकी हालत में अब पहले से सुधार है।
2 महीने से जेल में बंद हैं सुपरस्टार दर्शन थूगुदीप
दर्शन थूगुदीप को जेल में रहते हुए 2 महीने का वक्त बीत चुका है। 8 जून 2024 को दर्शन के फैन रेणुका स्वामी की लाश मिली थी। पुलिस ने जब इस मामले में जांच शुरू की तो पता चला कि उनकी हत्या हुई है। ज़ल्दी ही इस मामले में दर्शन और उनकी गर्लफ्रेंड पवित्रा गौड़ा का नाम भी सामने आया और पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। 11 जून को दर्शन की गिरफ्तारी हुई थी। तब से लगातार वे जेल में बंद हैं। इसके चलते उनकी फिल्म 'डेविल : द हीरो' भी अटक गई है। यह फिल्म अभी तक पूरी नहीं हो पाई है।
कौन थे रेणुका स्वामी, जिनकी हत्या के आरोप में जेल गए दर्शन
रेणुका स्वामी मूलरूप से कर्नाटक के चित्रदुर्ग के रहने वाले। उनकी उम्र 32-33 साल थी और वह चित्रदुर्ग की अपोलो फार्मेसी में काम करते थे। रेणुका स्वामी अपने पैरेंट्स की इकलौती संतान थे। 2023 में उनकी शादी हुई थी और उनकी पत्नी का नाम स्नेहा है। 8 जून 2024 को रेणुका स्वामी की लाश बेंगलुरु के सुमनाहल्ली में मिली थी। बताया जाता है कि जिस वक्त रेणुका स्वामी का मर्डर हुआ, उस वक्त उनकी पत्नी स्नेहा प्रेग्नेंट थीं और पहले बच्चे को जन्म देने साली थीं। रेणुका स्वामी परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। उनके निधन के बाद उनके पैरेंट्स ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाक़ात कर उनकी पत्नी स्नेहा के लिए नौकरी की मांग की है।
और पढ़ें…
Stree 2 पहले दिन बनाएगी रिकॉर्ड? इतनी कमाई कर बाहुबली 2 को पछाड़ेगी!
Khel Khel Mein Movie Review: कैसी है अक्षय कुमार की नई फिल्म?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।