
एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ एक्टर प्रभास (Prabhas), जो लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो रहे हैं, कि अपकमिंग फिल्म सालार (Saalar) का सभी को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म इसी महीने की 22 तारीख को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। सालार की रिलीज के 8 दिन पहले डायरेक्टर ने फिल्म से जुड़ा एक ऐसा राज खोला है, जिसके बाद फैन्स में फिल्म देखने की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। सालार के डायरेक्टर प्रशांत नील (Prashanth Neel) हाल में ही दिए एक इंटरव्यू में फिल्म के कैरेक्टर्स और कहानी को लेकर बड़ा खुलासा कर सभी को चौंका दिया है।
सालार को लेकर प्रशांत नील का खुलासा
डायरेक्टर प्रशांत नील ने सालार की रिलीज के पहले एक इंटरव्यू में फिल्म की कहानी को लेकर बताया कि यह 2 दोस्तों की एक इमोशनल कहानी है, जो खानसार की दुनिया दिखाएगी। फिल्म में दो दोस्त का रोल प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन प्ले कर रहे हैं। प्रशांत नील ने आगे बताया कि सालार के साथ उनका लक्ष्य खानसर नामक एक हिंसक दुनिया को पर्दे पर दिखाना है। उन्होंने दोनों स्टार्स की सराहना करते हुए कहा कि फिल्म में हर एक्शन सीक्वेंस भावनाओं से भरा हुआ है और यह एक्शन और भावना के बीच सही संतुलन है। सालार 2 घंटे और 55 मिनट की फिल्म है और इसे सेंसर बोर्ड द्वारा ए रेटिंग मिली है।
400 करोड़ के बजट में बनी फिल्म
प्रभास की सालार को 400 करोड़ के बजट में बनाया गया है। फिल्म में प्रभास-पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा श्रुति हासन, जगपति बाबू भी लीड रोल में है। आपको बता दें कि सालार की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की फिल्म डंकी से होने वाली है, जो 21 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी। डंकी के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी है। डंकी में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू,बोमन ईरानी और विक्की कौशल लीड रोल में हैं।
ये भी पढ़ें...
कम हुआ रणबीर कपूर की Animal का खुमार, 500 Cr क्लब में पहुंचना मुश्किल!
2023 की 10 महाडिजास्टर फिल्में, कोई 5 करोड़ तो कोई कमा पाई सिर्फ 1 लाख
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।