साउथ सुपरस्टार प्रभास अपनी फिल्म द राजा साब को लेकर चर्चा में है। फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है और फैन्स इसे देखने का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें डायरेक्टर मारुति की ये फिल्म 9 जनवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।
450 करोड़ के बजट में बनी फिल्म द राजा साब रिलीज के लिए तैयार हैं। इसी बीच फिल्म में काम करने वाली स्टार कास्ट की फीस डिटेल सामने आई है। बता दें कि प्रभास ने अपनी फीस में काफी कटौती की है। आइए, पढ़ते हैं पूरी डिटेल…
28
प्रभास
फिल्म द राजा साब में प्रभास लीड रोल में हैं। मूवी में काम करने प्रभास ने 100 करोड़ फीस चार्ज की है। बताया जा रहा है कि वैसे तो प्रभास 150 करोड़ फीस लेते हैं, लेकिन उन्होंने द राजा साब के लिए अपनी फीस में भारी कटौती की है।
फिल्म द राजा साब में संजय दत्त भी है। फिल्म में उनका रोल जबरदस्त हैं। आपको बता दें मूवी में काम करने उन्होंने 5-6 करोड़ रुपए फीस चार्ज की है।
48
मालविका मोहनन
फिल्म द राजा साब में मालविका मोहनन लीड रोल प्ले कर रही है। खबरों की मानें तो मूवी में काम करने उन्हें 2 करोड़ फीस मिली है। बता दें कि ये पहली बार है जब मालविका, प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।
58
निधि अग्रवाल
निधि अग्रवाल भी द राजा साब में लीड एक्ट्रेस हैं। आपको बता दें कि प्रभास के साथ निधि की ये पहली फिल्म है। मूवी में काम करने उन्हें 1.2-1.5 करोड़ फीस मिली है।
68
रिद्धि कुमार
रिद्धि कुमार फिल्म द राजा साब में तीसरी लीड एक्ट्रेस हैं। इस फिल्म में रिद्धि खास किरदार निभाती नजर आएंगी। उन्हें इस फिल्म में काम करने 3 करोड़ रुपए फीस मिली है।
78
ब्रह्मानंदम
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट फेमस कॉमेडियन ब्रह्मानंदम भी फिल्म द राजा साब में नजर आएंगे। उन्हें मूवी में काम करने 80 लाख रुपए फीस मिली है।
88
अनुपम खेर
प्रभास की फिल्म द राजा साब में अनुपम खेर भी हैं। हालांकि, अभी उनके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। उन्हें मूवी के लिए 1 करोड़ रुपए फीस मिली है। वहीं, फिल्म के डायरेक्टर मारुति को 18 करोड़ रुपए फीस मिली है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।