महेश बाबू या प्रियंका चोपड़ा, Varanasi के 2 दिग्गज स्टार्स में कौन ज्यादा पैसेवाला?

Published : Nov 16, 2025, 12:35 PM IST

डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी का टीजर रिलीज हो गया है और इसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका लीड रोल प्ले कर रहे हैं। इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन के रोल में हैं।

PREV
17
महेश बाबू-प्रियंका चोपड़ा की फिल्म वाराणसी

महेश बाबू-प्रियंका चोपड़ा की फिल्म वाराणसी को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी। फैन्स फिल्म का नाम, रिलीज डेट और स्टारकास्ट के बारे में जानने के लिए काफी समय से इंतजार कर रहे थे। अब सबकुछ रिवील कर कर दिया गया है। फिल्म जनवरी 2027 में संक्रांति पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मौके पर आपको मूवी की लीड स्टारकास्ट महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की नेटवर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं।

27
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू

सुपरस्टार महेश बाबू की बात करें तो उन्हें साउथ इंडस्ट्री का प्रिंस भी कहा जाता है। कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे महेश पहली बार डायरेक्टर एसएस राजामौली के साथ काम कर रहे हैं। बता दें कि उन्होंने 1999 में आई फिल्म राजा कुमारुडु से डेब्यू किया था।

ये भी पढ़ें... Varansi Teaser: 3.40 मिनट के वीडियो में छाए महेश बाबू, इन 2 किरदारों ने लूटी लाइमलाइट

37
महेश बाबू की नेटवर्थ

महेश बाबू की संपत्ति की बात करें तो वे 300 करोड़ के मालिक है। वे एक मूवी में काम करने 60 से 80 करोड़ फीस चार्ज करते हैं। फिल्मों के अलावा वे ब्रांड एंडोर्समेंट से भी तगड़ी कमाई करते हैं। उनका हैदराबाद के जुबली हिल्स परह आलीशान बंगला है।

47
महेश बाबू की फिल्में

महेश बाबू ने मुरारी (2001), ओक्काडु (2003), अथाडु (2005), पोकिरी (2006), डुकुडु (2011), बिजनेसमैन (2012), सीथम्मा वाकिटलो सिरिमले चेट्टु (2013), श्रीमंथुडु (2015), भारत अने नेनु (2018), महर्षि (2019), सरिलरु नीकेवरु (2020), और सरकारू में अभिनय किया। वारी पाटा (2022), गुंटूर करम (2024) सहित अन्य फिल्मों में काम किया है।

57
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक है। हालांकि, वे लंबे समय से किसी हिंदी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। बता दें कि उन्होंने 2003 में आई फिल्म द हीरो से डेब्यू किया था।

67
प्रियंका चोपड़ा की संपत्ति

रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा 650 करोड़ की प्रॉपर्टी की मालकिन है। वे फिल्मों के अलावा वेब सीरीज और ब्रांड एंडोर्समेंट से तगड़ी कमाई करती हैं। उनका लॉस एंजेलिस में एक लग्जरी बंगला है। मुंबई-गोवा में भी उनके घर हैं।

77
प्रियंका चोपड़ा की फिल्में

प्रियंका चोपड़ा ने कमीने (2009), 7 खून माफ (2011), बर्फी (2012), मैरी कॉम (2014), दिल धड़कने दो (2015), और बाजीराव मस्तानी (2015), द स्काई इज पिंक (2019), बेवॉच (2017), इजंट इट रोमांटिक (2019), द व्हाइट टाइगर (2021), द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस (2021) सहित कई फिल्मों में काम किया है।

ये भी पढ़ें... सनी देओल की वो हीरोइन, जो 29 साल पहले अचानक भाग गई थी इंडस्ट्री छोड़कर

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories