
एंटरटेनमेंट डेस्क. अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ;पुष्पा 2 : द रूल' का एक एक्टर विवादों में घिर गया है। इस एक्टर पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर फिजिकली एब्यूज करने का आरोप लगाया और इसके खिलाफ हैदराबाद में केस भी दर्ज कराया है। बात कर रहे हैं एक्टर श्रीतेज की, जो 'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन के बड़े भाई का रोल कर रहे हैं। महिला ने श्रीतेज के खिलाफ हैदराबाद के कुकटपल्ली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। खास बात यह है कि श्रीतेज का यह पहला विवाद नहीं है। इससे पहले भी वे कंट्रोवर्सी में घिर चुके हैं।
महिला ने कुकटपल्ली थाने में केस दर्ज कराते हुए श्रीतेज पर आरोप लगाया है कि एक्टर ने उनसे शादी का झूठा वादा किया और उन्हें फिजिकली एब्यूज किया। महिला ने यह दावा भी किया है कि श्रीतेज ने उनसे 20 लाख रुपए भी हड़पे हैं। बता दें कि इससे पहले श्रीतेज का नाम एक बैंक ऑफिसर की पत्नी के घोटाले में सामने आया था। इस मामले में उस महिला के पति की मौत हो गई थी।
ऐसा लगता है कि 'पुष्पा' की टीम का विवादों से गहरा नाता है। फिल्म में काम कर रहे जगदीश प्रताप को पिछले साल एक महिला के ख़ुदकुशी मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में वे रिहा हो गए थे। लेकिन इस मामले के चलते फिल्म को परेशानी का सामना करना पड़ा था।
सुकुमार के निर्देशन में बनी और अल्लू अर्जुन के लीड रोल वाली 'पुष्पा 2 : द रूल' 5 दिसंबर को वर्ल्डवाइड थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना, फहाद फाजिल, जगदीश प्रताप और प्रकाश राज जैसे कलाकारों की भी अहम् भूमिका है। इस फिल्म का निर्माण 400-500 करोड़ रुपए में हुआ है। अब देखना यह है कि विवादों का सामना करते हुए यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल दिखाती है।
और पढ़ें…
वो बच्ची, जो अपनी पहली फिल्म की रिलीज का इंतज़ार करते-करते 27 साल की हो गई
बॉलीवुड की सबसे लंबी हीरोइन, जिसे हाइट के चलते ही छोड़नी पड़ी इंडस्ट्री!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।