'Toxic' box office collection day 13: दूसरे सोमवार भी 'टॉक्सिक' का रहा बुरा हाल, बॉक्स ऑफिस बस कमाएं इतने लाख

Published : Sep 08, 2026, 08:30 AM IST
toxic box office collection day 13

सार

यश की टॉक्सिक ने 13वें दिन भारत में ₹246.30 करोड़ नेट कमा लिए हैं। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन ₹293.95 करोड़ पहुंच गया है। अब नजर 250 करोड़ नेट और 300 करोड़ ग्रॉस पर है। कछुए की चाल से चल रही इस मूवी ने सोमवार को कितनी कमाई की आइए बताते हैं।

'टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' मूवी की रफ्तार कछुए जैसी हो गई है, जो धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर चल रही है। शुरुआती दिनों में शानदार कमाई करने वाली यश , नयनतारा और कियारा आडवाणी की मूवी रिलीज के 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर पानी मांगती नजर आईं। इस मूवी ने सेकंड सोमवार को एक करोड़ का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाया। हालांकि भारत में इसने भारत में करीब ₹246.30 करोड़ नेट का कारोबार कर लिया है। वहीं फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन ₹293.95 करोड़ तक पहुंच गया है।

13वें दिन कितनी हुई कमाई?

दूसरे सोमवार यानी 13वें दिन टॉक्सिक (Toxic) ने भारत में ₹0.66 करोड़ नेट की कमाई की। Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 1,354 शो के दौरान यह कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹246.41 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन ₹294.09 करोड़ हो गया है। यानी दूसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली। वहीं, मूवी ने 13वें दिन तक भारत में ₹246.30 करोड़ नेट कमा लिए हैं। वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन ₹293.95 करोड़ बताया गया है। वहीं, 12वें दिन यानी संडे को इस मूवी ने करीब ₹2.35 करोड़ की कमाई की थी।

'टॉक्सिक' (Toxic) की कमाई

  • पहला दिन- ₹101.10 करोड़
  • दूसरा दिन- ₹37.65 करोड़
  • तीसरा दिन- ₹27.20 करोड़
  • चौथा दिन- ₹25.15 करोड़
  • पांचवां दिन- ₹23.00 करोड़
  • छठा दिन- ₹7.65 करोड़
  • सातवां दिन-₹7.85 करोड़
  • आठवां दिन -₹5.10 करोड़
  • 9वां दिन-₹2.80 करोड़
  • 10वां दिन-₹1.90 करोड़
  • 11वां दिन-₹1.65 करोड़
  • 12वां दिन-₹2.35 करोड़
  • 13वां दिन-₹0.66 करोड़

यश के साथ नजर आए ये सितारे

टॉक्सिक (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) में यश लीड रोल में हैं। उनके साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास (Geetu Mohandas) ने किया है। फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही काफी बज बना हुआ था। यश की फैन फॉलोइंग और बड़े स्टार कास्ट की वजह से फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदें थीं। रिलीज के बाद फिल्म ने शुरुआत में मजबूत प्रदर्शन भी किया, लेकिन बाद के दिनों में इसकी कमाई की रफ्तार धीमी पड़ गई।

और पढ़ें:Hanuman Ansh Songs:'हनुमान अंश' में हैं 11 सॉन्ग, 2 गानों को तो लूप में सुन रहे हैं लोग

क्या 300 करोड़ ग्रॉस का आंकड़ा पार करेगी?

भारत में टॉक्सिक (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) का ग्रॉस कलेक्शन 13वें दिन ₹293.95 करोड़ पहुंच चुका है। यानी अब फिल्म 300 करोड़ के आंकड़े से महज कुछ करोड़ दूर है। फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए 300 करोड़ ग्रॉस का आंकड़ा पार करना इसके लिए अगला बड़ा लक्ष्य होगा।

और पढ़ें: 11वें दिन 'टॉक्सिक' की कमाई का बदला आंकड़ा, बॉक्स ऑफिस पर कमा डालें इतने करोड़

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie: जानिए सोमवार के कलेक्शन में कौन किस पर भारी?
OTT Releases This Week: ‘द रिवोल्यूशनरीज’ से ‘घमासान’ तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी ये धांसू फिल्में और सीरीज