
एंटरटेनमेंट डेस्क. सलामन खान (Salman Khan) का सबसे विवादित शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) को शुरू हुए मुश्किल से 2 दिन ही हुए है और घर के अंदर प्रतिभागियों ने अपने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पहले ही दिन से इनके बीच लड़ाई-झगड़े और आपसी बहसबाजी देखने को मिली। बता दें कि दूसरे दिन टास्कमास्टर एक नया मोड़ लेकर आए और घर में नॉमिनेशन टास्क शुरू किया। बिग बॉस का घर तीन भागों में बंटा हुआ है, दिल, दिमाग और दम । टास्कमास्टर ने हर घर के सदस्यों से एक प्रतियोगी को चुनने के लिए कहा, जो उन्हें लगता है कि उनमें से गलत है।
Bigg Boss 17 में 3 प्रतिभागी हुए नॉमिनेट
बिग बॉस के घर में टास्कमास्टर द्वारा दिए गए नॉमिनेशन टास्क के बाद तीनों घरों में से घरवालों ने एक-एक प्रतिभागी का नाम बताया जिन्हें वो बेघर करना चाहते थे। दिल से मन्नारा चोपड़ा का नाम लिया गया। दिमाग से आधे घर के सदस्यों ने अभिषेक कुमार को मिसफिट कहा और दम से नावेद सोले को नामांकित किया। टास्क पूरा होने के बाद बिग बॉस ने मनारा, नावेद और अभिषेक को सीजन के पहले एविक्शन के लिए नामांकित तीन प्रतियोगियों की घोषित की।
Bigg Boss 17 नॉमिनेशन में नाम आते ही रोए नावेद सो
टास्कमास्टर की घोषणा के तुरंत बाद नावेद सोले यह कहते हुए रोने लगे कि चुनौतियों का सामना करने के बावजूद वह खुद को उनके बीच ढालने की कोशिश कर रहे है। मन्नारा का विक्की जैन से वजह दिल टूटा और धोखा महसूस हुआ। सनी आर्य उर्फ तहलका भाई के साथ अपनी भावनाओं को कबूल करते हुए मनारा की आंखों में आंसू आ गए और उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि ईशा उन्हें नॉमिनेट करेंगी, लेकिन विक्की नहीं।
नेटिजन्स ने बताया कौन होगा Bigg Boss 17 से बेघर
जैसे ही बिग बॉस ने नामांकन की घोषणा की नेटिजन्स ने संभावित प्रतियोगियों के बारे में अटकलें लगाना शुरू कर दी कि कौन शो को अलविदा कह सकता है। एक ने लिखा- नाविद बाहर हैं। एक अन्य ने लिखा- मुझे नहीं लगता कि इस हफ्ते एविक्शन होगा। एक ने लिखा- मन्नारा चोपड़ा को बाहर होना चाहिए वैसे भी आज के एपिसोड में बस रोते दिखाई है। एक बोला- नाविद जा रहा है, लेकिन जाना अभिषेक को चाहिए...कितना चिड़चिड़ा है। एक अन्य ने लिखा- अभिषेक कुमार को एविक्ट करो टॉक्सिक हो गया है शो पूरा, इरिटेट कर दिया है लोगों को, जब भी स्क्रीन पर आता है लाइवफीड बैंड कर देते हैं लोग।
ये भी पढ़ें..
कौन है वो एक्टर जिसे डिंपल कपाड़िया की बेटियां कहने लगी थी छोटे पापा
डंकी, सालार-Tiger 3 नहीं, इस इंडियन फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए 100 Cr
ये है देश की सबसे अमीर सिंगर, दौलत इतनी कि बन जाए 8 लो बजट फिल्में
कौन है BB17 का यह महंगा कंटेस्टेंट, जिसका दंगों में लुट गया था सबकुछ
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।