Bigg Boss 19: कुनिका सदानंद ने 13 हफ्ते में कितनी कमाई की, कितनी थी उनकी फीस?

Published : Nov 24, 2025, 08:49 AM IST

'बिग बॉस 19' में इस वीकेंड सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स में से एक कुनिका सदानंद बाहर हो गई हैं। उन्होंने 13 हफ्ते घर में बिताए और ऑडियंस के प्यार के साथ-साथ तगड़ा पैसा भी कमाया। जानिए कितनी थी उनकी फीस और कितनी हुई उनकी कुल कमाई.…

PREV
15
पहले दिन ही 'बिग बॉस 19' में एंटर हुई थीं कुनिका सदानंद

24 अगस्त 2025 को 'बिग बॉस 19' की शुरुआत हुई थी और कुनिका ने पहले दिन ही इस शो में कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी। पहले दिन से लेकर इविक्शन वाले दिन तक उन्होंने किचन की जिम्मेदारी उठाई और सभी कंटेस्टेंट्स को स्वादिष्ट खाना खिलाया। उनके इस हुनर ने तमाम लड़ाई-झगड़ों के बीच भी कंटेस्टेंट्स के बीच अपनी खास जगह बनाकर रखी।

यह भी पढ़ें : Bigg Boss 19 में पहली बार ऐसा बवाल! मालती चाहर ने जड़ा तान्या मित्तल को थप्पड़?

25
13 हफ्ते में कुनिका सदानंद ने 'बिग बॉस' से कितनी कमाई की?

कुनिका सदानंद ने 13 हफ्ते तक 'बिग बॉस' के घर में रहकर मोटी कमाई की। हालांकि, उनकी फीस की कहीं कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन कहा जाता है कि कुनिका को हर हफ्ते 2-4 लाख रुपए मिल रहे थे। इस हिसाब से देखें तो 13 हफ्ते में उन्होंने 26-52 लाख रुपए की कमाई की है।

35
कुनिका सदानंद को 13वें हफ्ते में मिले थे सबसे कम वोट

13वें हफ्ते में घर से बेघर होने के लिए कप्तान शहबाज़ बदेशा के अलावा बाकी सभी 8 कंटेस्टेंट नॉमिनेट थे। वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने पहले टॉप 4 कंटेस्टेंट्स का ऐलान किया, जो गौरव खन्ना, प्रणीत मोरे, फरहाना भट्ट और अशनूर कौर थे। फिर बॉटम 4 का अनाउंसमेंट किया, जिनमें तान्या मित्तल, अमाल मलिक, मालती चाहर और कुनिका सदानंद थे। कुनिका को सबसे कम वोट मिलने की वजह से घर से बेघर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : Bigg Boss 19 की तान्या मित्तल के पास कितनी दौलत, Top 7 कंटेस्टेंट में से 4 से हैं अमीर!

45
कौन हैं कुनिका सदानंद?

कुनिका सदानंद बॉलीवुड और टीवी की एक्ट्रेस हैं। इसके साथ-साथ वे प्रोड्यूसर भी हैं। इन सबसे बढ़कर उनकी पहचान एक एडवोकेट और सोशल एक्टिविस्ट की है। वे एड्स के प्रति जागरूकता जैसे सामाजिक अभियानों से सालों से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा वे वकील के तौर पर कोर्ट में ट्रांसजेंडर्स के अधिकारों की लड़ाई लड़ चुकी हैं।

55
दो बार शादी कर चुकीं कुनिका सदानंद

दो बार शादी कर चुकीं कुनिका का दोनों बार तलाक हुआ। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें से एक अयान लाल फिल्मों में एक्टिव हैं। कुनिका की फिल्मों की बात करें तो उन्हें 'जैसी करनी वैसी भरनी', 'दूध का क़र्ज़', 'खिलाड़ी', 'कोयला', 'हम साथ साथ हैं', 'पेज 3' और 'शादी करके फंस गया यार' जैसी मूवीज में देखा जा चुका है। टीवी पर उन्होंने 'स्वाभिमान', 'किटी पार्टी', 'प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा' और 'ससुराल सिमर का' जैसे शोज में काम किया है।

Read more Photos on

Recommended Stories