MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • Bigg Boss 19 की तान्या मित्तल के पास कितनी दौलत, Top 7 कंटेस्टेंट में से 4 से हैं अमीर!

Bigg Boss 19 की तान्या मित्तल के पास कितनी दौलत, Top 7 कंटेस्टेंट में से 4 से हैं अमीर!

'बिग बॉस 19' में नज़र आ रहीं तान्या मित्तल को  एकता कपूर ने अपने एक अपकमिंग शो में कास्ट कर लिया है। क्या आप जानते हैं कि शो में बड़ी-बड़ी बातें करने वाली वाली तान्या मित्तल असल में इतनी अमीर कि टॉप 7 कंटेस्टेंट्स में से से 4 की दौलत उनसे कम है।

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Nov 23 2025, 03:09 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
तान्या मित्तल के पास कितने करोड़ की संपत्ति?
Image Credit : Show Screenshot

तान्या मित्तल के पास कितने करोड़ की संपत्ति?

तान्या मित्तल सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 39 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वे ब्रांड एंडोर्समेंट से मुख्य रूप से कमाई करती हैं। इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक़, तान्या मित्तल के पास 12-15 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

यह भी पढ़ें : Bigg Boss 19 करते तान्या मित्तल को मिला पहला शो, बनेंगी एकता कपूर की हीरोइन!

28
टॉप 7 में ये सिर्फ दो कंटेस्टेंट तान्या मित्तल से अमीर
Image Credit : Show Screenshot

टॉप 7 में ये सिर्फ दो कंटेस्टेंट तान्या मित्तल से अमीर

रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस 19' से कुनिका सदानंद और मालती चाहर बाहर हो गई हैं। क्योंकि उन्हें सबसे कम वोट मिले हैं। टॉप 7 कंटेस्टेंट्स में तान्या मित्तल के अलावा गौरव खन्ना, अमाल मलिक, प्रणीत मोरे, अशनूर कौर, फरहाना भट्ट और शहबाज़ बदेशा शामिल हैं। इनमें से सिर्फ गौरव खन्ना और अमाल मलिक ही कथिततौर पर तान्या मित्तल से अमीर हैं। जानिए तान्या के अलावा टॉप 7 के बाकी कंटेस्टेंट की नेट वर्थ कितनी है...

यह भी पढ़ें : Bigg Boss 19 : घरवालों को डबल झटका, एक नहीं, ये कंटेस्टेंट हुए घर से बाहर!

38
अमाल मलिक बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स में सबसे अमीर
Image Credit : Show Screenshot

अमाल मलिक बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स में सबसे अमीर

सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक 'बिग बूस 19' के मौजूदा कंटेस्टेंट्स में सबसे अमीर हैं। उनके पास लगभग 25-30 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई जाती है। वे म्यूजिक कंपोजिंग और सिंगल्स बनाकर कमाई करते हैं। सोशल मीडिया और स्टेज शोज से भी उनकी कमाई होती है।

48
गौरव खन्ना शो के दूसरे सबसे अमीर कंटेस्टेंट
Image Credit : Show Screenshot

गौरव खन्ना शो के दूसरे सबसे अमीर कंटेस्टेंट

'अनुपमा' जैसे शोज में दिखाई दिए टीवी एक्टर गौरव खन्ना की सबसे ज्यादा कमाई टीवी शोज से ही होती है। वे ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया के जरिए भी मोटी रकम कूटते हैं। बताया जाता है कि उनके पास लगभग 15-18 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

58
शहबाज़ बदेशा भी कम रईस नहीं
Image Credit : Show Screenshot

शहबाज़ बदेशा भी कम रईस नहीं

इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक़, शहबाज़ बदेशा के पास लगभग 7-10 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वे सिंगर हैं और पंजाबी म्यूजिक प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ सोशल मीडिया कोलैबोरेशन से भी कमाई करते हैं।

68
प्रणीत मोरे के पास करोड़ों रुपए की दौलत
Image Credit : Show Screenshot

प्रणीत मोरे के पास करोड़ों रुपए की दौलत

स्टैंडअप कॉमेडियन और डिजिटल कंटेस्टेंट क्रिएटर प्रणीत मोरे के पास लगभग 4 से 8 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वे यूट्यूब और सोशल मीडिया के जरिए कमाई करते हैं।

78
अशनूर कौर की नेट वर्थ कितनी है?
Image Credit : Show Screenshot

अशनूर कौर की नेट वर्थ कितनी है?

'पटियाला बेब्स' और 'सुमन इंदौरी' जैसे सीरियल्स में नज़र आईं अशनूर कौर की कमाई टीवी शोज, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया के जरिए होती है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास लगभग 4-5 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

88
फरहाना भट्ट 'बिग बॉस 19' में सबसे गरीब
Image Credit : Show Screenshot

फरहाना भट्ट 'बिग बॉस 19' में सबसे गरीब

अगर नेट वर्थ की तुलनात्मक नज़र से देखें तो मौजूदा कंटेस्टेंट्स में फरहाना भट्ट के पास सबसे कम संपत्ति है। उनकी नेट वर्थ 1.5 करोड़ रुपए से लेकर 3 करोड़ रुपए तक बताई जाती है। वे फिल्मों में एक्टिंग और ब्रांड्स एंडोर्समेंट के साथ-साथ सोशल मीडिया के जरिए भी कमाई करती हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बिग बॉस
टीवी समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Anupamaa Twist: कहानी में आने वाला है नया मोड़, 1 चीज जो अनुपमा में अब कभी नहीं दिखेगी
Recommended image2
The 50 में फर्राटेदार हिंदी-पंजाबी-हरियाणवी बोलने वाला कौन है ये नाइजीरियन कंटेस्टेंट?
Recommended image3
Netflix New Release: क्राइम-थ्रिलर-कॉमेडी का डबल डोज, 20 नई फिल्में-सीरीज से मचेगा तहलका
Recommended image4
Border 2 OTT Release: थिएटर में मचाया गदर अब ओटीटी पर दहाड़ेंगे सनी देओल, इस दिन होगी स्ट्रीम
Recommended image5
Courtroom Drama On OTT: कोर्टरूम के पेचीदे केस वाली 5 देखने लायक मूवी, जानें किस ओटीटी पर देखें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved