Ekta Kapoor Flop Shows.एकता कपूर 48 साल की हो गई हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर टीवी सीरियल्स दिए, लेकिन उनके कुछ शोज ऐसे भी रहे जिन्होंने दर्शकों का माथा घूमाया और सुपरफ्लॉप साबित हुए। जानते हैं इन सीरियलों के बारे में…
एकता कपूर के लिए फेमस है कि वह जिस स्टार को पसंद करती हैं, उसे अपने ज्यादा से ज्यादा सीरियलों में मौका देती हैं। इन्हीं स्टार्स में से एक है करन कुंद्रा। एकता ने करन को अपने शो ये कहां आ गए हम में लिया था। हालांकि, शो फ्लॉप रहा। इसमें अली गोनी भी लीड रोल में थे।
210
एकता कपूर ने सोनाली बेंद्रे और अपूर्व अग्निहोत्री को लेकर सीरियल अजीब दास्तां है ये बनाया था। हालांकि, शो के दोनों ही लीड स्टार्स दर्शकों पर जादू नहीं चला पाए। शो डिजास्टर साबित हुआ।
310
एकता कपूर ने सीरियल बेताब दिल की तमन्ना है बनाया था। शो में अमन वर्मा के अलावा सुमना दास, प्रियंवदा कांत और उर्वशी ढोलकिया लीड रोल में थे। हालांकि, यह शो भी सुपरफ्लॉप साबित हुआ।
410
क्रिस्टल डिसूजा के हॉरर शो ब्रह्मराक्षक शुरुआती दौर में तो लोगों को पसंद आया, लेकिन फिर धीरे-धीरे सीरियल की कहानी ने दर्शकों को बोर करना शुरू कर दिया। एकता कपूर के यह शो ज्यादा दिनों तक नहीं तल पाया और इसे जल्दी ही ऑफ एयर कर दिया गया।
510
रोनित रॉय को एकता कपूर के सीरियलों में पसंद किया जाता है। कसौटी जिंदगी की में उनका मिस्टर बजाज वाला रोल काफी पॉपुलर रहा। लेकिन रोनित का सीरियल इतना करो ना मुझे प्यार डिजास्टर रहा। लोगों ने इसे सिरे से नकार दिया।
610
श्वेता तिवारी के सीरियल कसौटी जिंदगी की ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की। इस सक्सेस के बाद एकता कपूर ने जब इसका सेकंड पार्ट बनाया। हालांकि, एरिका फर्नांडिज और पार्थ समथान का ये शो फ्लॉप हो गया।
710
एकता कपूर ने मोना सिंह और विवेक दाहिया को लेकर सीरियल कवच बनाया। लेकिन शो अपनी स्टोरी लाइन के साथ दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाया। मेकर्स को जल्द ही यह शो ऑफ एयर करना पड़ा।
810
टीवी मधुबाला के नाम से फेमस दृष्टि धामी और अर्जुन बिजलानी को लेकर एकता कपूर ने सीरियल परदेस में है मेरा दिल बनाया था। लेतिन यह भी दर्शकों को इम्प्रेस नहीं पाया और फ्लॉप साबित हुआ।
910
एकता कपूर ने इकबाल खान और मोना सिंह को लेकर सीरियल प्यार को हो जाने दो बनाया। इस शो दर्शकों को सिरे से नकार दिया। यह सीरियल सुपरफ्लॉप रहा।
1010
क्योंकि सास भी कभी बहू थी की सक्सेस के बाद एकता कपूर ने स्मृति ईरानी को लेकर सीरियल थोड़ी सी जमीन थोड़ा सा आसमान बनाया था। कहा जाता है कि इस सीरियल को फ्लॉप होने से स्मृति ईरानी भी नहीं बचा पाई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।