
एंटरटेनमेंट डेस्क. सीरियल 'साथ निभाना साथिया' की गोपी बहू का किरदार घर-घर में पॉपुलर है। इस रोल को दो एक्ट्रेसेस ने निभाया और दोनों ने इससे दर्शकों का दिल जीता। लेकिन सबसे पहले जिस एक्ट्रेस ने यह रोल किया, उसे लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं। उनका नाम है जिया माणेक। 2010 में जब 'साथ निभाना साथिया' शुरू हुआ, तब गोपी बहू का रोल जिया माणेक ही कर रही थीं। उन्होंने दो साल तक यह रोल किया और फिर 2012 में वे रातोंरात इससे निकाल दी गईं और उनकी जगह देवोलीना भट्टाचार्जी ने ले ली। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिया माणेक को साथ निभाना साथिया से निकाला क्यों गया था? आइए आपको बताते हैं पूरी कहानी...
दरअसल, जब जिया माणेक 'साथ निभाना साथिया' कर रही थीं, तब शो काफी अच्छा चल रहा था। लेकिन उनके बाहर होते ही इसकी TRP गिर गई थी। सवाल यह उठता है कि वे इस शो से बाहर क्यों हुई थीं? दरअसल, '...साथिया' करते-करते उन्होंने डांसिंग रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के सीजन 5 में हिस्सा लेने का फैसला लिया। इसलिए उन्होंने शो छोड़ दिया। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जाता है कि जिया ने '...साथिया' के कॉन्ट्रैक्ट के खिलाफ जाकर 'झलक...' में हिस्सा लिया था। मेकर्स इस बात से खुश नहीं थे और उन्होंने उन्हें शो से बाहर करने का फैसला लिया था।
बताया जाता है कि जिया माणेक और 'साथ निभाना साथिया' के मेकर्स के बीच का मैटर पहले एसोसिएशन ऑफ़ मोशन पिक्चर्स एंड टीवी प्रोग्राम प्रोड्यूसर्स (AMPTPP) के पास गया और फिर इसे सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) के सामने ले जाया गया और अंतिम फैसला यह हुआ कि जिया को 'झलक दिखला जा' छोड़ना होगा। जिया ने काफी सफाई दी। लेकिन वे प्रोडक्शन हाउस के साथ कॉन्ट्रैक्ट में थीं, जिसके तहत वे '...साथिया' करते हुए दूसरा शो नहीं कर सकती थीं।
मेकर्स को यह डर था कि 'झलक...' की वजह से जिया माणेक की संस्कारी बहू वाली इमेज खराब हो सकती है। बताया जाता है कि चैनल को यह बात भी खटकी कि जिया को पॉपुलैरिटी उनकी वजह से मिली और उनका प्रतिद्वंद्वी चैनल उनके ब्रांड और इमेज को इस्तेमाल करना चाहता था। जब जिया मानने को तैयार नहीं हुईं तो चैनल ने अनप्रोफेशनल बताते हुए उन्हें रिप्लेस करने का फैसला लिया। हालांकि, जिया ने यही दावा किया था कि उन्होंने खुद शो छोड़ा था।
जिया माणेक 'साथ निभाना साथिया' से होकर 'झलक दिखला जा' में गईं। लेकिन वहां उनका सफ़र लंबा नहीं रहा। वे 9वीं पॉजिशन पर आकर शो से इविक्ट हो गईं। बाद में उन्हें कोई खास शो भी नहीं मिला। वे बाद में 'जीनी और जूजू' पर में लीड रोल में दिखीं और बाकी में उन्हें गेस्ट अपीयरेंस से ही संतुष्ट होना पड़ा। 2021 में उन्होंने 'साथ निभाना साथिया' के रिबूट वर्जन से गोपिका मोदी के रोल से वापसी की। लेकिन यह शो वह कमाल नहीं दिखा सका। वे 2024 में फिल्म 'काम चालू है' में दिखाई दी थीं।
और पढ़ें…
वो परिवार, जिसके लिए ग्रहण बनी Pushpa 2, मां की मौत, बेटे की हालत खराब
15 दिन तक एक घर में शूट हुई वो हॉरर मूवी, सस्पेंस ऐसा कि घूम जाए माथा!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।