पवित्र रिश्ता की प्रिया मराठे की लव स्टोरी, 13 साल पहले इस शख्स संग लिए थे 7 फेरे

Published : Sep 01, 2025, 11:21 AM IST

Priya Marathe Love Story: 'पवित्र रिश्ता' जैसे सीरियल्स की एक्ट्रेस प्रिया मराठे के निधन से उनके परिवार वाले, फैन्स और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कलीग्स सदमे में हैं। सबसे बड़ा सदमा उनके पति शांतनु मोघे को लगा है। पढ़ें प्रिया-शांतनु की लव स्टोरी...

PREV
18
कहां हुई थी प्रिया मराठे शांतनु मोघे की पहली मुलाक़ात?

प्रिया मराठे और शांतनु मोघे पहली बार एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में मिले थे। बॉलीवुड शादी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक़, यह तब की बात है, जब वे दोनों ही अपने करियर में संघर्ष कर रहे थे। दोनों की दोस्ती हुई और जल्दी ही यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

इसे भी पढ़ें : पवित्र रिश्ता की प्रिया मराठे के अंतिम संस्कार में टूटी खास दोस्त, आंखों में आंसू लिए एकटक देखती रही

28
2012 में शांतनु मोघे ने प्रिया मराठे को किया था प्रपोज

इसी रिपोर्ट की मानें तो शांतनु मोघे ने 2012 में प्रिया मराठे को शादी के लिए प्रपोज किया था। कहा जाता है कि उनके प्रपोजल का अंदाज़ एकदम फ़िल्मी था। प्रिया ने भी तुरंत ही हामी भर दी और दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

इसे भी पढ़ें : पवित्र रिश्ता की प्रिया मराठे पति शांतनु मोघे के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गईं?

38
प्रिया मराठे और शांतनु मोघे की शादी कब हुई?

प्रिया मराठे और शांतनु मोघे की शादी 2012 में 24 अप्रैल को हुई थी। प्रिया की तरह ही शांतनु भी एक्टर हैं और मराठी सिनेमा में काम करते हैं। शांतनु के पिता श्रीकांत मोघे मराठी एक्टर और थिएटर आर्टिस्ट थे।

48
क्या प्रिया मराठे और शांतनु मोघे बच्चे हैं?

प्रिया मराठे और शांतनु मोघे के बच्चे नहीं हैं। लेकिन दोनों के बीच जबरदस्त प्यार था। उनकी इंस्टाग्राम अकाउंट देखें तो उनकी कई रोमांटिक तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी।

58
जब शांतनु मोघे ने की प्रिया मराठे की तारीफ

शांतनु मोघे ने esakal.com को दिए एक इंटरव्यू में प्रिया मराठे की जमकर तारीफ़ की थी। उन्होंने कहा था कि प्रिया बेहद प्यारी और भली इंसान थीं। वे उनके परिवार और दोस्तों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखती थीं।

68
प्रिया मराठे ने पति शांतनु मोघे को लेकर क्या कहा था?

इसी बातचीत में प्रिया मराठे ने भी शांतनु मोघे के प्रति अपने विचार व्यक्त किए थे। प्रिया ने शांतनु को प्यारा और समझदार इंसान बताया था। उनके मुताबिक़, शांतनु कभी किसी चीज़ से नहीं डरते और जब कुछ उनकी मर्जी का नहीं होता है तो वे परेशान नहीं होते। उनके मुताबिक़, शांतनु नई शुरुआत करने, मुश्किलों से लड़ने और हर परिस्थिति में मजबूती से खड़े रहने में यकीन रखते हैं।

78
प्रिया मराठे की आखिरी पोस्ट भी पति शांतनु के साथ

प्रिया मराठे पति शांतनु मोघे को बेहद प्यार करती थीं। उनका इंस्टाग्राम पेज शांतनु के साथ वाली तस्वीरों से भरा हुआ है। यहां तक कि प्रिया की आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट भी शांतनु के साथ की है। उन्होंने इसमें जयपुर यात्रा की पुरानी तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें दोनों बेहद खुश नज़र आ रहे थे।

88
38 साल की उम्र में हुआ प्रिया मराठे का निधन

31 अगस्त 2025 को प्रिया मराठे का निधन हो गया। 38 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे तकरीबन एक साल से कैंसर से जूझ रही थीं। उनके निधन से शांतनु एकदम अकेले हो गए हैं। प्रिया ने 'पवित्र रिश्त', 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'साथ निभाना साथिया' जैसे सीरियल्स में काम किया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories