Priya Marathe के अंतिम संस्कार में उनकी दोस्त Prarthana Behere बहुत भावुक दिखीं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल है, जिसमें वे हाथ जोड़कर बस प्रिया को देख रही हैं। Priya Marathe का निधन 31 August को कैंसर के कारण हुआ था। 

Priya Marathe Funeral: पवित्र रिश्ता की एक्ट्रेस प्रिया मराठे का अंतिम संस्कार रविवार शाम मुंबई में किया गया। इस मौके से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रिया की खास दोस्त और एक्ट्रेस प्रार्थना बहेरे बेहद इमोशनल दिखाई दे रही हैं। उनकी आंखों से आंसू बह रहे हैं और वे हाथ जोड़कर एकटक बस प्रिया के अंतिम संस्कार को देखे जा जा रही हैं। प्रार्थना की हालत देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रिया मराठे उनके दिल के कितने करीब थीं। 42 साल की प्रार्थना लंबे समय से प्रिया की दोस्त थीं। दोनों ने साथ में 'पवित्र रिश्ता' में काम भी किया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसे भी पढ़ें : पवित्र रिश्ता की प्रिया मराठे पति शांतनु मोघे के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गईं?

प्रिया मराठे के अंतिम संस्कार का वीडियो वायरल

प्रार्थना बहेरे का वीडियो राजश्री मराठी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "दिवंगत एक्ट्रेस प्रिया मराठे के अंतिम संस्कार में एक्ट्रेस प्रार्थना बहेरे के आंसू बह निकले।" वीडियो देखने के बाद लोग हाथ जोड़ने वाली इमोजी शेयर कर प्रिया को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कई यूजर्स प्रार्थना और प्रिया की दोस्ती के बारे में भी बात कर रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा ह, "उनकी बॉन्डिंग बेहद खास थी। पवित्र रिश्ता में और असल जिंदगी में भी। भगवान उनका भला करे।" एक अन्य यूजर ने लिखा है, "मैं उनके दर्द को महसूस कर सकता हूं।"

इसे भी पढ़ें : पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस प्रिया मराठे कौन थीं? क्या था सुशांत सिंह राजपूत के शो में उनका किरदार

View post on Instagram

कब और कैसे हुआ प्रिया मराठे का निधन?

एक्ट्रेस मराठे का निधन रविवार (31 अगस्त) को हुआ। वे 38 साल की थीं। तकरीबन एक साल से वे कैंसर से जूझ रही थीं। प्रिया मराठे हिंदी और मराठी सीरियल्स की एक्ट्रेस थीं। उन्होंने 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'साथ निभाना साथिया' जैसे शोज में काम किया था। सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे स्टारर 'पवित्र रिश्ता' के लिए वे ज्यादा फेमस थीं। इस शो में उन्होंने अंकिता की बहन वर्षा करंजकर का रोल निभाया था, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। प्रिया मराठे ने 'हमने जीना सीख लिया है' और 'ती अणि इतर' जैसी फिल्मों में भी काम किया था। प्रिया की शादी दिग्गज मराठी एक्टर और थिएटर आर्टिस्ट दिवंगत श्रीकांत मोघे के बेटे शांतनु मोघे से 2012 में हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कपल के बच्चे नहीं हैं।