Priya Marathe, जो टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' में सुशांत सिंह राजपूत व अंकिता लोखंडे के साथ नजर आईं, का 38 वर्ष की आयु में कैंसर से निधन हो गया। वे अपने पीछे अपने पति शांतनु  मोघे को छोड़ गई हैं, जिनसे 2012 में उनकी शादी हुई थी।  

Pavitra Rishta Actress Priya Marathe Net Worth: सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के साथ जी टीवी के पॉपुलर शो 'पवित्र रिश्ता' में नज़र आईं एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन हो गया है। वे 38 साल की थीं और बीते एक साल से कैंसर से जूझ रही थीं। प्रिया मराठे टीवी पर नाम और फेम दोनों एन्जॉय कर रही थीं और उनके अचानक दुनिया से चले जाने से ना केवल उनके परिवार वाले, बल्कि उनके दोस्त, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े उनके कलीग्स और उनके फैन्स सदमे में हैं। खासकर प्रिया के पत्नी शांतनु मोघे उनकी मौत से एकदम अकेले हो गए हैं। प्रिया ने टीवी पर काम कर अपनी मेहनत से काफी संपत्ति इकट्ठी की थी, जो वे अपने पति के लिए छोड़ गई हैं। उनके बच्चों की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

कितनी संपत्ति की मालकिन थी प्रिया मराठे

प्रिया मराठे की संपत्ति की आधिकारिक जानकारी तो उपलब्ध नहीं है। लेकिन इंटरनेट पर मौजूद वेबसाइट पब्लिक बायोग्राफी ने इसके बारे में डिटेल शेयर की थी। इस वेबसाइट की रिपोर्ट की मानें तो 2021 में प्रिया के पास लगभग 1-2 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि एक्ट्रेस की सैलरी लगभग 1-2 लाख रुपए प्रति महीना थी।

इसे भी पढ़ें : Priya Marathe कौन थीं, जो 38 की उम्र में कह गईं दुनिया को अलविदा!

प्रिया मराठी कहां-कहां से करती थीं कमाई?

प्रिया मराठे वैसे तो टीवी एक्ट्रेस थीं और उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया टीवी शोज ही थे। लेकिन इसके अलावा वे मॉडलिंग से भी तगड़ी रकम बटोरती थीं। प्रिया के कमाई सोर्सेस में स्पोंसरशिप भी शामिल थी। वे सोशल मीडिया के जरिए विभिन्न ब्रांड्स को प्रमोट करती थीं। अलग-अलग ब्रांड्स के लिए वे टीवी और प्रिंट विज्ञापन भी किया करती थीं। कुल मिलाकर देखा जाए तो उनकी कमाई एक्टिंग और पेड प्रमोशन से ही होती थी।

इंस्टाग्राम पर प्रिया मराठे के कितने फॉलोअर्स थे?

प्रिया मराठे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती थीं। लेकिन कैंसर की चपेट में आने के बाद वे इससे लगभग गायब हो गई थीं। 11 अगस्त 2024 को उन्होंने यहां आखिरी पोस्ट की थी, जिसमें वे पति के साथ नज़र आ रही थीं। ये उनकी जयपुर यात्रा की तस्वीरें थीं।

View post on Instagram

इंस्टाग्राम पर प्रिया मराठे के 6.42 लाख फॉलोअर्स थे। इनमें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम दिशा वाकाणी भी शामिल हैं।